विधायक शक्ति लाल व भाजपा जिलाध्यक्ष ने बांटी 300 राशन किटें

Spread the love

टिहरी।देवभूमि खबर। भाजपाइयों ने घनसाली विधायक शक्ति लाल शाह व जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी के नेतृत्व में बाल गंगा व घनसाली तहसील में वृदह रूप से राशन कीटों के वितरण का अभियान चलाया। बाल गंगा व घनसाली तहसील में जरूरत मंदों को 300 से अधिक राशन कीटों का वितरण किया। विधायक शक्ति लाल शाह ने 300 कीट स्थानीय प्रशासन के सुपुर्द कर इन्हें विधवा, विकलांग, परित्यक्ता या ऐसे परिवारों को बांटने के निर्देश दिये, जिनके घरों में कमाने वाले गार्जन व बेटे नहीं है। विधायक शक्ति लाल शाह ने बताया कि उन्होंने इस कोरोला काल में तीन लाख से अधिक धनराशि के मास्क व सेनेटाइजर का वितरण अपनी निधि से विधानसभा क्षेत्र में किया है। उन्होंने कहा कि वे दिन-रात क्षेत्र में जरूरतमंद लोगों की मदद में लगे हैं। राशन कीटों का वितरण भी निरंतर कर रहे हैं। राशन कीटों का वितरण श्रमिकों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों के जरूरत मंद लोगों की पहचान कर किया जा रहा है। उन्होंने आम लोगों से अपील करते हुये कि इस आपातकाल के दौरान धैर्य से काम लें। सोशल डिस्टेंस के साथ मास्क अनिवार्य कर राज्य व केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों का कड़ाई व निष्ठा से अनुपालन करें। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य रघुवीर सजवाण, राजकुमार कठैत, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष परमवीर पंवार, प्रताप राणा आदि मौजूद रहे।

देवभूमि खबर

Related articles