विधायक श्री हरबंस कपूर,महापौर दून श्री सुनील उनियाल गामा ने गली में बनाए गए सोक पिटों तथा नवीन उच्चीकृत सड़क का किया उद्घाटन

विधायक श्री हरबंस  कपूर,महापौर दून श्री सुनील उनियाल गामा ने गली में बनाए गए सोक पिटों तथा नवीन उच्चीकृत सड़क का किया उद्घाटन
Spread the love

देहरादून। पर्यावरण संरक्षण गतिविधि, उत्तराखण्ड, वन विभाग उत्तराखंड, नगर निगम देहरादून, गुरु कृपा पेट्रोल पंप के संयुक्त तत्वाधान में देहरादून महानगर के राजविहार गली नंबर २ स्थित कॉलोनी में कैंट क्षेत्र के विधायक श्री हरवंश कपूर , महापौर श्री सुनील उनियाल गामा तथा पर्यावरण गतिविधि उत्तराखंड के प्रांत संयोजक डॉ आर बी एस रावत , पार्षद (वॉर्ड 37) श्री अंकित अग्रवाल की गरिमामय उपस्थित में नवीन सोकपिट एवम् सड़क उच्चीकरण का उद्घाटन तथा वन महोत्सव के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के संयोजक और पर्यावरण गतिविधि उत्तराखंड प्रांत के प्रचार कार्य विभाग प्रमुख डॉ दीवान सिंह रावत ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया। वार्ड  नंबर 37 के पार्षद श्री अंकित अग्रवाल, नगर व्यवस्था प्रमुख जगन्नाथ नगर श्री संदीप संगल , सुभारती मेडिकल कॉलेज के सीईओ डॉक्टर एके मोंगिया ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। नगर कार्यवाह जगन्नाथ नगर डॉ जेएमएस राणा ने संगठन मंत्र बोलकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। श्री अंकित अग्रवाल पार्षद ने कहा कि क्षेत्र की सभी समस्याओं के समाधान हेतु पूरा प्रयास किया जा रहा है तथा पर्यावरण बचाने को संकल्पित हूं। सोकपिटों के निर्माण से जल भराव की समस्या नहीं होगी तथा भूजल रिचार्ज तथा जल संरक्षण भी होगा।

कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्य अतिथि विधायक श्री हरबंस  कपूर , महापौर देहरादून श्री सुनील उनियाल गामा द्वारा गली में बनाए गए सोक पिटों तथा नवीन उच्चीकृत सड़क का उद्घाटन किया गया । विभिन्न प्रकार के पौधे नीम, आंवला, गिलोय आदि का रोपण किया गया।

पर्यावरण गतिविधि उत्तराखंड के प्रांत संयोजक डॉ आरबीएस रावत ने अपने संबोधन में बताया कि पर्यावरण गतिविधि द्वारा महानगर सहित पूरे प्रांत में हरेला, वन महोत्सव के द्वारा पौधा रोपण किया जा रहा है। जल संरक्षण कार्य को भी प्रमुखता से किया जा रहा है। प्रकृति वंदन कार्यक्रम के द्वारा सभी को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ा गया है।

मुख्य अतिथि महापौर श्री सुनील उनियाल गामा ने अपने संबोधन में कहा कि पर्यावरण संरक्षण का कार्य सभी को मिलकर करना है पौधा रोपण कार्य कर उनकी उचित देखभाल करनी है। उन्होंने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में विकास से संबंधित विभिन्न कार्य चल रहे हैं । विकास के सभी कार्य पूरे होने पर देहरादून महानगर बहुत सुंदर, समस्या रहित होगा। नगर निगम पूरे महानगर में जल भराव की समस्या, बिजली व्यवस्था, सफाई व्यवस्था के लिए निरन्तर अपने अधिकारियों एवं टीम के साथ कार्य कर रहा है।

कार्यक्रम में बोलते हुए मुख्य अतिथि श्री हरबंस कपूर ने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपाई जी के शब्दों का स्मरण करते हुए कहा की अटल जी ने जल की जीवन में महत्त्वता के बारे में यह कहा था के अगला विश्व युद्द जल के लिए होगा। इसी बात का स्मरण करते हुए हर बंस कपूर जी सभी उपस्थित निवासियों से अनुरोध किया के सभी को अपने पर्यावरण की बचाने के लिए मिलकर कार्य करना है, जल के संरक्षण हेतु अभी से और अपने घर से ही प्रयास शुरू करने होंगे जिससे आने वाले समय में जल की समस्या का समाधान हो जाएगा तथा सभी को जल की उपलब्धता हो सकेगी। उन्होंने कहा के हमारे पूर्वजों ने परंपरागत रूप से प्रकृति की पूजा करने मार्ग  दिखाया था, सभी को उसका पालन करना चाहिए। हम सभी को अपने कर्तव्यों का पूरी ईमानदारी से कार्य करना चाहिए और अपने क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु कार्य करना चाहिए।  

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्री संतोष कोठियाल, कैप्टन गोपाल कोठियाल, डॉ भवतोष शर्मा (पर्यावरण संयोजक उत्तर महानगर), जगदम्बा नौटियाल (पर्यावरण संयोजक महानगर दक्षिण), डिजिटल सारथी के अभिनव रावत, जलमा रावत, महावीर रावत, प्रीति शुक्ला, दीपाली सहित राज विहार तथा पंचशील पार्क क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि, अति विशिष्ट अतिथि, विशिष्ट अतिथि, आमंत्रित अतिथियों, आर एस एस के नगर के अधिकारी तथा स्वयंसेवक, युवा मोर्चा के कार्यकर्ता एवम् आस पास के लोगों के द्वारा राज विहार की गली नंबर 2 में 50 विभिन्न प्रजातियों के पौधे, जिनमें औषधीय पौधे भी शामिल थे का रोपण किया तथा ट्री गार्ड भी लगाए गए। जगदम्बा नौटियाल द्वारा तुलसी, गिलोय के पौधों का वितरण भी सभी को किया गया। पूरे कार्यक्रम के आयोजन में पार्षद श्री अंकित अग्रवाल ने सक्रिय सहयोग तथा समन्वयन कार्य किया गया।

देवभूमि खबर

Related articles