HTML tutorial
HTML tutorial

विभिन्न मांगों को लेकर ठेकेदार का आंदोलन शुरू

Spread the love
रुद्रप्राग ।देवभूमि खबर। पांच सूत्रीय मांगों को लेकर केदारनाथ लोनिवि ठेकेदार समिति ने तहसील मुख्याल ऊखीमठ में जोरदार प्रदर्शन कर एक दिवसीय सामूहिक उपवास रखा। शुक्रवार से समिति अनिश्चितकालीन अनशन शुरू करेगी। पांच सूत्रीय मांगों को लेकर केदारनाथ लोनिवि पंजीकृत ठेकेदार समिति ने मुख्य बाजार में प्रदर्शन किया और प्रदर्शनकारी तहसील परिसर पहुंचे। इस अवसर पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुये वक्ताओं ने कहा कि ठेकेदार लंबे समय से निविदाओं में ई-टेंडरिंग समाप्त करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन प्रदेश सरकार ठेकेदारों की जायज मांगों को अनसूना कर छोटे ठेकेदारों के साथ खिलवाड़ कर रही है। कहा कि ठेकेदारों द्वारा लंबे समय से बड़ी निविदाओं को छोटी करने की मांग की जा रही है, लेकिन प्रदेश सरकार बड़ी निविदाएं आमंत्रित कर छोटे ठेकेदारों के साथ अन्याय कर रही है। वक्ताओं ने कहा कि ठेकेदारों द्वारा पंजीकरण को पूर्व की भांति यथावथ रखने की मांग और पंजीकरण की वैधता पांच वर्ष करने की मांग की जा रही है, मगर सरकार ठेकेदारों की मांगों को अनसूना कर रही है। वक्ताओं ने कहा कि ठेकेदारों के अनुबंध पर जीएसटी की दरें पूर्व की भांति छ प्रतिशत से अधिक न रखी जाय। अधिशासी अभियंता के स्तर की निविदाओं पर ई-टेंडरिंग लागू न किया जाय और बड़ी निविदाओं को छोटे-छोटे भागों में रखा जाय। जिससे स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार मिल सके। पांच सूत्रीय मांगों को लेकर ठेकेदारों ने तहसील में एक दिवसीय सामूहिक उपवास रखा और शुक्रवार से अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन शुरू किया जायेगा। ठेकेदारों के आंदोलन को नगर पंचायत अध्यक्ष रीता पुष्पवाण, पूर्व सैनिक महावीर सिंह नेगी सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों अपना समर्थन दिया। इस मौके पर संरक्षक कुलदीप कंडारी, अध्यक्ष आनंद सिंह नेगी, सचिव नरेन्द्र पंवार, कोषाध्यक्ष जय सिंह चौहान, जय सिंह नेगी, कुंवर सिंह नेगी, सूरत सिंह बिष्ट, मीडिया प्रभारी शत्रुघ्न सिंह नेगी, यशवंत सिंह नेगी, सतीश मैठाणी, लखपत बर्त्वाल, शूरवीर भंडारी, सरजीत सिंह भंडारी, बांकेलाल, राजकुमार तिवारी, कर्मवीर बर्त्वाल, राजेन्द्र सिंह धिरवाण सहित कई ठेकेदार मौजूद थे।

देवभूमि खबर

Related articles