विवेकाधीन कोष से दी गयी धनराशि का उपयोग न करने पर डीएम ने कडी फटकार लगायी

नई टिहरी ।जिलाधिकारी डाॅ0 वी0 षणमुगम ने अपने कार्यालय सभागार में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ जिला सेक्टर योजना, राज्य सेक्टर, केन्द्र पोषित एवं बीस सूत्री कार्यो की भौतिक प्रगति की समीक्षा की जिसमें विभिन्न विभागों के कम खर्चे पर जिलाधिकारी ने नारजगी प्रकट करते हुये कार्यो में तेजी लाने के निर्देश भी दिये। बैठक में जिलाधिकारी ने स्मार्ट क्लाश के लिए मुख्य शिक्षा अधिकारी एवं जिला शिक्षा अधिकारी को पूर्व में विवेकाधीन कोष से दी गयी धनराशि का उपयोग न करने पर कडी फटकार लगायी तथा उक्त धनराशि मुख्य विकास अधिकारी को तत्काल देने के आदेश सीआरए को दिये। जिलाधिकारी ने विभागवार भौतिक प्रगति की समीक्षा करते हुये आवश्यक दिश-निर्देश सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को दिये। जिलाधिकारी ने बैठक में बाल विकास विभाग द्वारा संचालित बाल पलाश योजना के सही क्रियान्वयन के लिए बाल विकास अधिकारी को निर्देश दिये। उन्होने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे अपने-अपने विभाग को प्राप्त बजट का सत प्रतिशत समयान्तर्गत खर्चा कर लें, ताकि योजनाओं का सही लाभ आमजन को मिल सके।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक रूहैला, जिला विकास अधिकारी आनन्द सिंह भाकूनी, पीडी डीआरडीए भरत चन्द्र भट्ट, मुख्य चिकित्साधिकारी मीनू रावत, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी वीएस रावत, मुख्य शिक्षा अधिकारी एसपी सेमवाल, जिला शिक्षा अधिकारी सुदर्शन सिंह बिष्ट, जिला युवा कल्याण अधिकारी मुकेश डिमरी, जिला सेवायोजन अधिकारी विक्रम, डीएसटीओ निर्मल शाह, जिला पूर्ति अधिकारी मुकेश, समाज कल्याण अधिकारी अविनाश भदोरिया, एआरटीओ एनके ओझा, ईई विद्युत राकेश कुमार, लघु सिंचाई अतुल पाठक, ग्रामीण निर्माण विभाग युवराज सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

