उक्रांद ने दल के संरक्षक काशी सिंह ऐरी की अध्यक्षता में विशेषाधिकार समिति का किया गठन

उक्रांद ने दल के संरक्षक काशी सिंह ऐरी की अध्यक्षता में विशेषाधिकार समिति का  किया गठन
Spread the love

देहरादून।।उक्रांद ने दल के संविधान संशोधन के अनुसार तय तिथि पर महाधिवेशन ना होने तथा नई कार्यकारिणी का गठन ना हो पाने की स्थिति में दल के अध्यक्ष एवं संरक्षक मंडल की सलाह पर शीर्ष नेता दल के संरक्षक काशी सिंह ऐरी की अध्यक्षता में विशेषाधिकार समिति का गठन किया है।

उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि दल का द्विवार्षिक महाधिवेशन 15 एवं 16 मई 2021 को होना प्रस्तावित किया गया था ।कोरोना महामारी के कारण लगे प्रतिबंधों एवं सुरक्षा के मद्दनजर महा अधिवेशन स्थगित कर दिया गया है। क्योंकि दल के संविधान संशोधन के अनुसार तय तिथि पर महाधिवेशन ना होने तथा नई कार्यकारिणी का गठन ना हो पाने की स्थिति में वर्तमान कार्यकारिणी स्वत: ही भंग मानी जाएगी और उसके स्थान पर दल की विशेषाधिकार समिति ही दल के आगामी द्विवार्षिक महाधिवेशन सहित दल के अन्य गतिविधियों का संचालन करेगी। अतः दल के अध्यक्ष एवं संरक्षक मंडल की सलाह पर शीर्ष नेता दल के संरक्षक काशी सिंह ऐरी की अध्यक्षता में विशेषाधिकार समिति का गठन किया गया है ।
1-  काशी सिंह ऐरी – अध्यक्ष

2- दिवाकर भट्ट – निवर्तमान अध्यक्ष -सदस्य
3 –  बीडी रतूड़ी संरक्षक सदस्य 4 – त्रिवेंद्र पंवार संरक्षक सदस्य 5 – डॉ नारायण सिंह जंतराल संरक्षक 6 – पुष्पेश त्रिपाठी संरक्षक सदस्य 7 -हरीश चंद्र पाठक निवर्तमान कार्यकारी अध्यक्ष- सदस्य
8-  ए पी जुयाल निवर्तमान कार्यकारी अध्यक्ष सदस्य
9-  चंद्रशेखर कापड़ी निर्वतमान अध्यक्ष संसदीय बोर्ड- सदस्य
10 – सुरेंद्र कुकरेती निर्वतमान अध्यक्ष अनुशासन समिति- सदस्य

देवभूमि खबर

Related articles