वैदिक ब्राह्मण सभा के द्विवार्षिक चुनाव में मनीराम अध्यक्ष और महेश महामंत्री चुने गए
ऋषिकेश।वैदिक ब्राह्मण महासभा के द्विवार्षिक चुनाव में सर्वसम्मति से मनीराम अध्यक्ष महेश महामंत्री चुने गए।
वैदिक ब्राह्मण महासभा का द्विवार्षिक चुनाव निर्वाचन मंडल की देखरेख में महासभा कार्यालय श्री जनार्दन आश्रम दंडी बाड़ा में सर्वसम्मति से मनीराम पैन्यूली अध्यक्ष, महेश चमोली महामंत्री, जगमोहन मिश्रा एवं शिव स्वरूप नौटियाल उपाध्यक्ष ,शिव प्रसाद सेमवाल कोषाध्यक्ष,मनोज सिलस्वाल उप मंत्री,कैलाश नौटियाल प्रचारमंत्री,मनोज चमोली संगठन मंत्री,चुने गए। जनार्दन कैरवान को प्रवक्ता मनोनीत किया गया।
चुनाव निर्वाचन मण्डल में राकेश प्रसाद लसियाल, जितेंद्र भट्ट,हर्षमणि नौटियाल, केशव स्वरूप ब्रह्मचारी,राकेश बहुगुणा ,ललित त्रिपाठी की देखरेख में सम्पन्न हुए।
आज की चुनाव प्रक्रिया में गंगा राम व्यास,भवानी दत्त,उमादत्त अंथवाल,नागेंद्र भद्री,भानु बंगवाल,दिनेश तिवारी,कमल डिमरी,देवेंद्र उनियाल,मोहन भट्ट,जमुना, देवेंद्र उनियाल,जगदीश जोशी,मोहित भट्ट आदि उपस्थित थे।

