शत्रुघ्न सिन्हा ने पीएम मोदी पर साधा निशाना
नई दिल्ली।एजेंसी।बीजेपी के शत्रु रहे शत्रुघ्न सिन्हा ने अब पीएम मोदी पर निशाना साधने के क्रम में उनका नामकरण भी कर चुके हैं। शत्रुघ्न सिन्हा की नजर में अब पीएम मोदी आउटगोइंग सर जी हो गए हैं। मतदाता सूची से बड़ी संख्या में लोगों का नाम नहीं होने पर निशाना साधा है। शत्रुघ्न सिन्हा ने 2 अप्रैल को अपने ट्वीट में पीएम मोदी को आउटगोइंग सर की उपाधि से नवाजा था।
शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्वीट करते हुए कहा कि बड़ी संख्या में लोगों के नाम हटाए गए हैं और ये वो नाम हैं जो सर जी के खिलाफ हैं। क्या ऐसी कोई संस्था या व्यवस्था नहीं है जिसमें देश के नागरिक भरोसा रख सकते हैं। देश में जिस तरह का माहौल बना हुआ है वो दमघोंटू है। आप को ये देखना होगा कि जो कुछ आप कहते हैं उसके पीछे का आधार क्या है।
उन्होंने कहा था कि अहंकार और ईवीएम के मुद्दे पर गड़बड़ियों के बीच भी वो प्रशंसक हैं। सिन्हा ने कहा कि आउटगोइंग सर जी आप नाहक इतना ज्यादा पैसा अलग अलग चैनलों पर खर्च कर रहे हैं। आप भाड़े की भीड़ जुटाते हैं जो आपका नाम चुनाव से पहले, दौरान और बाद में चिल्लाते हैं। आपके भाषणों में न तथ्य होता है और न ही गहराई होती है।

