राज्य आंदोलनकारियों ने मसूरी गोलीकांड के शहीदों को दी श्रद्धांजलि
देहरादून। मसूरी गोलीकांड में शहीद हुए राज्य आंदोलनकारियों को विभिन्न सामाजिक संगठनों ने श्रद्धांजलि दी। देहरादून शहीद स्मारक पर आंदोलनकारी शहीद हुए दिवंगत पुण्य आत्माओं को श्रद्धांजलि देते हु। आज यह मनन करने वाली बात है कि राज्य बने हुए इक्कीस वर्ष बीत चुके हैं! इन 21 वर्षों में हमने क्या खोया क्या पाया! अभी भी समय है सभी आंदोलनकारी ताकतें एकजुट हो जाएं नहीं तो आने वाली युवा पीढ़ी हमें कभी माफ नहीं करेगी!
