श्रीनगर में भर पेट भोजन के तहत तीसरे दिन 1100 लोगों ने किया भोजन

श्रीनगर में भर पेट भोजन  के तहत तीसरे दिन 1100 लोगों ने किया भोजन
Spread the love

श्रीनगर। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत की भरपेट भोजन पहल के तहत श्रीनगर में तीसरे दिन लगभग 11,00 गरीब, मजदूर ,असहाय एवं जरूरतमंद लोगों ने भोजन किया। आदिति पैलेस में स्वयंसेवकों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा मंडल अध्यक्ष गिरीश पैन्यूली जी के संयोजन में प्रत्येक व्यक्ति को भरपेट भोजन कराया गया। पैन्यूली ने बताया कि डॉ रावत के निर्देश अनुसार आगे जब तक कोरोना वायरस संक्रमण जैसी बीमारी से निजात नहीं मिल जाती और बाजार पूर्ण रूप से नहीं खुल जाते तब तक गरीब ,बुजुर्ग और असहाय एवं जरूरतमंद लोगों के लिए भरपेट भोजन की यह व्यवस्था निरंतर बनी रहेगी । उन्होंने बताया कि आज सभी लोगों को उचित दूरी पर बिठाकर और हाथ धुलाकर भरपेट भोजन कराया गया।
वही डॉ रावत ने अपने संदेश में सबको अपने घरों में रहने की सलाह भी दी और गुजारिश की कि जब अति आवश्यक काम न हो तक घरों से बाहर न निकले। राज्य सरकार के द्वारा दिए गए निर्देशो का पालन करें।

देवभूमि खबर

Related articles