समाजसेवी कमल उनियाल ने उक्रांद की सदस्यता की ग्रहण
देहरादून।श्री कमल उनियाल ने महानगर अध्यक्ष श्री दीपक रावत की अध्यक्षता मैं उत्तराखंड क्रांति दल की सदस्यता ग्रहण की । दल के सरंक्षक श्री त्रिवेंद्र सिंह पवाँर व केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री एपी जुयाल की उपस्थिति मैं श्री कमल उनियाल को दल की सदस्यता दिलवाई गई ।
श्री कमल उनियाल अर्थशास्त्र में एमए तथा शिक्षाविद् होने के अलावा समाज सेवी भी हैं और गरीब बच्चों की शिक्षा के क्षेत्र में सक्रियता से कार्यरत हैं। श्री त्रिवेंद्र सिंह पवाँर ने कहा की वे आशा करते हैं की कमल उनियाल दल के संविधान व दल की रीति नीति अनुसार काम करके दल को और मज़बूती प्रदान कारेगें।
समाजसेवी कमल उनियाल ने कहा की उक्रांद की सदस्यता ग्रहण करने पर वे बहुत प्रसन्न है ।काफ़ी विचार और मंथन के बाद उन्होंने उक्रांद को चुना क्योंकि सिर्फ़ उक्रांद में रहकर की वे उत्तराखंड की जनता की सेवा कर सकते हैं ।उक्रांद ही एकमात्र दल है जो प्रदेश को नयी ऊर्जा दिशा और विकास प्रदान कर सकता है। वे अपनी पूरी ताक़त और सामर्थ्य से दल की रीति नीति के अनुसार दल की मज़बूती के लिए हमेशा प्रयासरत रहेगें।
कार्यक्रम में जयप्रकाश उपाधाय, विजय बौड़ाई, सुनील ध्यानी, राजेंद्र बिष्ट, दीपक मधवाल, मीनाक्षी सिंह, अभिषेक बहुगुणा आदि उपस्थित थे।


