संक्रमण के नियंत्रण पर काबू पाया जा सके,प्रचार-प्रसार जागरूकता जरूरी:मयूर दीक्षित

Spread the love

उत्तरकाशी ।जनपद में कोविड-19 संक्रमण के प्रभावी नियंत्रण को लेकर जिलाधिकारी श्री मयूर दीक्षित ने वीडियो कॉन्फ्रेंस रूम में जागरूकता अभियान संचालित किए जाने  संबधी कार्यों की महत्वपूर्ण बैठक ली । 
जिलाधिकारी श्री दीक्षित ने कहा कि संक्रमण के बचाव को लेकर वृहद स्तर पर  प्रचार-प्रसार किये जाने व आमजन मानस को बचाव संबंधी जानकारियां प्रदान की जाए । ताकि संक्रमण के नियंत्रण पर काबू पाया जा सके ।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि से ही हम कोरोना के संक्रमण से बच सकते है। हमेें क्या ऐतिहात रखने है इसकी जानकारी होनी चाहिए। इसी को ध्यान मे रखते हुये  नगर क्षेत्रान्तर्गत सार्वजनिक स्थानों, प्रमुख पर्यटक स्थलों, आवागमन के मुख्य मार्गो, बस स्टेशनों, पेट्रोल पंम्पो, पर कोरोना से बचने के लिए क्या करे क्या ना करें सम्बन्धी फ्लैक्सी, होर्डिग्स की स्थापना, फेस मास्क, सेनिटाइजर, साबुन का प्रयोग, सामाजिक दूरी का सदैव ध्यान रखने भीड-भाड वाले स्थानो से दूर रहने, सार्वजनिक यात्रा के दौरान उचित दूरी बनाये रखने के संदेशों को फ्लैक्स होर्डिग्स के माध्यम से प्रदर्शित करना सुनिश्चित करें ।
उन्होंने जिला विकास अधिकारी को ग्राम पंचायतों में होने वाली बैठकों में ग्राम पंचायत अधिकारी के माध्यम से कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर शपथ व सामाजिक दूरी तथा मास्क की उपयोगिता को अनिवार्य रूप से जागरूकता के माध्यम से प्रचारित करने के निर्देश दिए । 

जिलाधिकारी ने कहा कि आवागमन को दृष्टिगत रखते हुये प्रवेश वाले मार्गो पर नो मास्क-नो एन्ट्री संदेश युक्त होर्डिग्स स्थापित करते हुए, कोरोना प्लैटस होर्डिग्स में *”जब तक दवाई नहीं तब तक ढिलाई नही”* के संदेश को भी प्रमुखता से दर्शाया जाए । 

बैठक में पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट, डीएफओ संदीप, अपरजिलाधिकारी तीर्थ पाल सिंह, कुमार जिला विकास अधिकारी विमल कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी गोपाल मटूड़ा, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेन्द्र पटवाल सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे

देवभूमि खबर

Related articles