देवभूमि ईगास महोत्सव संस्था 26-नवम्बर को करेगी ईगास कार्यक्रम का आयोजन
देहरादून। देवभूमि ईगास महोत्सव संस्था द्बारा आगामी 26-नवम्बर क़ो पर्वतीय सांस्कृतिक उतराखंड का पावन पर्व ईगास (दीप दीपावली/बूढ़ी दिवाली) के आयोजन क़ो लेकर लक्ष्मण सिंह रावत की अध्यक्षता में बैठक क़ा आयोजन किया गय़ा। बैठक मे़ कई सामाजिक व सांस्कृतिक संगठन के पदाधिकारी गणों ने शिरकत क़ी।
संस्था के अध्यक्ष लक्ष्मण रावत ने कहा क़ि अपनी ईगास व भेलौ कार्यकम क़ो बेहतर बनाने के लिए सभी क़ा पारस्परिक सहयोग लिया जाऐगा औऱ हमारे देवभूमि के उत्पादो से बने व्यंजन के साथ अपने सांस्कृतिक वाध्य यंत्रो से भी इस उत्सव क़ो भव्य रूप मे़ प्रस्तुत किया जाऐगा।लक्ष्मी प्रसाद थपलियाल ने कहा क़ि कल से ही इसके प्रचार प्रसार के साथ ही निमंत्रण देने के कार्य प्रारम्भ हो जाएगा।
बैठक मे़ उपस्तिथ सभी लोगों ने अपनी सस्कृति क़ो बचाने औऱ नई पीढ़ी क़ो इसको नजदीक से जानने हेतु सुझाव दिये।
संस्था के सचिव पंडित राकेश पुरोहित ने बताया क़ि संस्था द्वारा 26-नवम्बर दिन बृहस्पतिवार क़ो सायं 05-बजे से हरिद्वार बाय पास कुंजापुरी (अजबपुर खुर्द) मे़ देवोत्थानी एकादशी व उत्तराखंड के पारंपरिक उत्सव (ईगास”बग्वाल) सांस्कृतिक संध्या” (भैलो ईगास) का आयोजन किया जायेगा।
उन्होंने कहा कि इस अवसर पर उत्तराखंडी परम्परा से जुड़े अनेक सास्कृतिक कार्यक्रम मे़ गीत संगीत भी होगा। जिसमे लगभग विलुप्त हो चुकी भैलो बग्वाल प्रमुख रहेगी। इसके अतिरिक्त ढोल ढमाऊँ मशक रण सिंघा के साथ ठेट गड़वाली मनाण व चोंफेला झुमेलो कई अन्य पहाड़ी नृत्यों का भी लुत्फ उठाया जा सकता है। जो कि उत्तराखंड की विरासत व सांस्कृतिक धरोहर को संजोने, संवारने व पुनर्जीवित करने में मील का पत्थर साबित होगी।बैठक में संचालन सह सचिव प्रदीप कुकरेती ने किया।
बैठक मे़ विशेष रूप से संस्था के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह रावत , सचिव राकेश पुरोहित , कोषाध्यक्ष राजेश सिंह बिष्ट , उपाध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद थपलियाल , सह सचिव प्रदीप कुकरेती , विशेष सचिव विरेन्द्र रावत , पुष्कर नेगी , नरेन्द्र रतूड़ी , पी सी थपलियाल , भावना पाण्डे , विजय उनियाल , मनोज ध्यानी , पुरुषोत्तम भट्ट , शेर सिंह नेगी , सुभाष रतूड़ी , संजय कुमोला , संजय थपलियाल , जितमणी पैन्यूली , प्रमिला रावत आदि मौजूद रहे।

