सचिवालय प्रशासन के अपर सचिव श्री प्रताप शाह ने सचिवालय एथलेटिक्स क्लब की टी शर्ट का किया अनावरण

सचिवालय प्रशासन के अपर सचिव श्री प्रताप शाह ने सचिवालय एथलेटिक्स क्लब की टी शर्ट का किया अनावरण
Spread the love

देहरादून।सचिवालय एथलेटिक्स एंड फिटनेस क्लब के तत्वावधान में आयोजित आजादी का अमृत महोत्सव के सन्देश व 75 वे स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर सचिवालय एथलेटिक्स क्लब की टी शर्ट का अनावरण सचिवालय प्रशासन के अपर सचिव श्री प्रताप शाह के कर कमलों से किया गया।
स्वतंत्रता दिवस के शुभअवसर पर आयोजित इस दौड़ में सचिवालय परिवार के 56 महिला व पुरूष प्रतिभागी 15 अगस्त की सुबह 15 किलोमीटर की दौड़ पूरी कर कर झंडारोहण के समय सचिवालय में उपस्थित होंगे।

सचिवालय एथलेटिक्स क्लब के लोगो के विमोचन अवसर पर सचिवालय फिटनेस क्लब के अध्यक्ष श्री ललित चंद्र जोशी, प्रचार एवं मीडिया सचिव श्री जीतमणि पैन्यूली, कोषाध्यक्ष श्री राजेंद्र प्रसाद रतूड़ी, लोगो प्रमुख श्री राजीव नयन पांडेय, श्रीमती रीना शाही, तुलसी प्रसाद पचौली आदि पदाधिकारी उपस्थित थे ।अपर सचिव ने क्लब के प्रयासों की सराहना की और कहा कि क्लब के इन प्रयासों से सचिवालय के अधिकारी कर्मचारी स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हो रहे हैं, इससे निसंदेह कार्मिकों के कार्य क्षमता में बृद्धि होगी।

देवभूमि खबर

Related articles