सद्भावना दिवस पर चमोली पुलिस द्वारा ली गई शपथ
चमोली । सद्भावना दिवस के अवसर पर श्री यशवंत सिंह चौहान, पुलिस अधीक्षक चमोली द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय, गोपेश्वर में थाना,चौकी,फायर स्टेशन व पुलिस लाईन में सम्बंधित प्रभारियों के साथ शपथग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर समस्त पुलिसबल द्वारा सभी धर्मों, भाषाओं और क्षेत्रों के लोगों में राष्ट्रीय एकीकरण और साम्प्रदायिक सौहार्द से सम्बन्धित सद्भावना की शपथ ली गई।

