महिलाओं ने देश के विकास में अपनी भूमिका निभाई है :लक्ष्मी अग्रवाल

महिलाओं ने देश के विकास में अपनी भूमिका निभाई है :लक्ष्मी अग्रवाल
Spread the love

देहरादून। महिला दिवस के अवसर पर रतनपुर ब्लॉक सहसपुर में मीनाक्षी नेगी द्वारा महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती लक्ष्मी अग्रवाल मौजूद थी। उन्होंने इस कार्यक्रम में महिलाओं का आवाहन करते हुए कहा कि आप सभी को महिला दिवस की बहुत शुभकामनाएं व बधाई । कहा जाता हैं कि जहां नारियों का सम्मान होता हैं वहां देवता भी निवास करते है। आज की महिलाएं आत्मनिर्भर है आजादी से लेकर वर्तमान में भी प्रत्येक क्षेत्र में अपना योगदान दिया है। चाहे वह घर मे रहकर परिवार की देखभाल करनी हो या घर से निकल कर नौकरी करनी हो। महिलाओं ने हर जगह अपनी एक अलग पहचान बनाई है और देश के विकास में अपनी भूमिका निभाई है इसलिए महिलाओं को सम्मान व उनके त्याग को हम आज 8 मार्च का दिन अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाते हैं ।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से लक्ष्मी अग्रवाल सोनी रावत, सुमन थापा, रश्मि रमोला, अनु, नीलम नेगी, राजेश्वरी पुरोहित, सावित्री पुरोहित, मधु देवी, रवि पराशर, मोहित रतूड़ी, आँचल, अर्चना ,कमलेश, सुनील ठाकुर, राजेश आदि सैकड़ों लोग मौजूद थे।

देवभूमि खबर

Related articles