अगले तीन दिन सरकारी कार्यालय बन्द का आदेश निरस्त, रोस्टर के आधार पर आएंगे कार्मिक
देहरादून।उत्तराखंड शासन ने 29,30 और 1 मई के सरकारी कार्यालयों को बंद रखने के आदेश को निरस्त करते हुए एक बार फिर सरकारी कार्यालयों में क व ख की 100 प्रतिशत (आवश्यक सेवाओं से जुड़े कार्यालयों को छोड़कर) समूह ग व घ के कर्मचारियों की 50% उपस्थिति रखने के आदेश जारी किए हैं।
समूह ग व घ कर्मियों को रोटेशन के आधार पर 50% के अनुपात में कार्यालय बुलाया जाएगा। गर्भवती महिलाएं,गंभीर रोगियों, दिव्यांग व 10 वर्ष से कम आयु के बच्चों वाली महिला कर्मियों के साथ ही 55 वर्ष से अधिक वाले कर्मियों को कार्यालय आने से छूट दी गई है।

