नोडल अधिकारी कर्मिक एवं प्रशिक्षण के. के. मिश्रा ने प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षकों को दिये महत्वपूर्ण टिप्स,जिलाधिकारी ने सराहा

नोडल अधिकारी कर्मिक एवं प्रशिक्षण के. के. मिश्रा ने प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षकों को दिये महत्वपूर्ण टिप्स,जिलाधिकारी ने सराहा
Spread the love

देहरादून । सर्वे परिसर स्थित आॅडिटोरियम एवं जी.सी गब्बर सिंह सामुदायिक हाॅल हाथीबड़कता में विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के सफल सम्पादनार्थ कार्मिकों को अपर जिलाधिकारी वित्त ने प्रशिक्षण दिया।

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व/नोडल अधिकारी कर्मिक एवं प्रशिक्षण के के मिश्रा ने प्रशिक्षण के दौरान कार्मिकों को कार्य सफलता पूर्वक सम्पादित करने हेतु टिप्स दिए तथा प्रशिक्षु के शंकाओं एवं सवालों का भी समाधान किया।

जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन मतदान प्रक्रिया के दौरान पीठासीन अधिकारी की ड्यूटी महत्वपूर्ण होती है, कहा कि प्रत्येक कार्य पर निगरानी बनाये रखते हुए सक्रियता से कार्य करना सुनिश्चित करेंगे। प्रशिक्षण के दौरान बताई जा रही सभी व्यवहारिक एवं तकनीकी जानकारी को गम्भीरता से लें। कहा कि मशीनों में के बारे बताई जा रही व्यवहारिक एवं प्रैक्टिकल जानकारी को जितना अधिक प्राप्त करोगे उतना ही अधिक दक्षता बढेगी एवं कार्य सम्भादित करने में सहुलियत मिलेगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व/नोडल अधिकारी कर्मिक एवं प्रशिक्षण के के मिश्रा सहित समस्त मास्टर ट्रेनरों की सराहना करने के साथ ही निर्वाचन के लिए नियुक्त कार्मिकों को विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के लिए सफलता पूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन करने हेतु शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर मुख्य शिक्षा अधिकारी मुकुल सती, मास्टर ट्रेनर, जिला पंचायतराज अधिकारी एमएम खान, क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी अजय सिंह, सेवायोजन अधिकारी प्रवीण गोस्वामी आदि उपस्थित रहे।

देवभूमि खबर

Related articles