कांग्रेस नेताओं ने कांग्रेस अनुशासन समिति के अध्यक्ष प्रमोद सिंह को दी श्रद्धांजलि
देहरादून।कांग्रेस भवन में अनुशासन समिति के अध्यक्ष एवं सहकारिता संघ के पूर्व अध्यक्ष प्रमोद सिंह के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रमोद सिंह को नमन किया। प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि प्रमोद सिंह ने लगातार सभी को साथ लेकर पार्टी संगठन को मजबूत बनाने के लिए प्रयासरत रहे।
उन्होंने यह भी कहा की प्रदेश में हमेशा उन्होंने पार्टी संगठनों को मजबूत करने के लिए अपना जीवन लगा दिया। उनके निधन से हमने एक मेहनतकश ईमानदार स्वच्छ छवि के सभी समाजों के प्रिय नेता को खो दिया है। पार्टी के नेताओं ने दो मिनट का मौन रखकर प्रमोद सिंह को श्रद्धांजलि दी।
अनुशासन समिति के अध्यक्ष एवं सहकारिता संघ के पूर्व अध्यक्ष प्रमोद सिंह के निधन पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त किया।
इस दौरान पूर्व विधायक राजकुमार, महानगर अध्यक्ष लाल चंद शर्मा, भारत शर्मा, अर्जुन सोनकर पार्षद, अजय रावत, पंकज शशि गोसाई आदि कांग्रेस के कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

