सहसपुर पुलिस ने 12 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर किया गिरफ्तार

Spread the love

देहरादून। पुलिस ने देर रात चैकिंग के दौरान 12 ग्राम स्मैक के साथ एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के उपर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार बीती रात सहसपुर पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस को जाटोवाला के पास संदिग्ध हालत में घुमता दिखाई दिया। जोकि पुलिस को देखते ही भागने का प्रयास करने लगा। किन्तु पुलिस ने घेराबंदी कर आखिर उसे दबोच लिया। जब पुलिस ने हिरासत में लेकर उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 12 ग्राम स्मैक बरामद हुई। इसपर पुलिस उसे थाने ले आयी। जहां पूछताछ में उसने अपना नाम गालिब पुत्र जाहिद हुसैन, निवासी ग्राम माजरी थाना सहसपुर, उम्र 34 वर्ष बताया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एडीपीएस के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। पकड़ी गयी स्मैक की कीमत बाजार में साठ हजार रूपए बताई गयी है। पुलिस के अनुसार आरोपी छात्रों व अपने चुनिंदा ग्राहकों को नशे का सामान बेचने का काम करता था।

देवभूमि खबर

Related articles