सिडकुल कर्मचारी ने लगाई फांसी

Spread the love

ऊधमसिंह नगर। जिले में गदरपुर क्षेत्र के एक सिडकुल कर्मचारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, मूलरूप से जम्मू कश्मीर के राजबाग व वर्तमान में गदरपुर रोड चावला सिनेमा हॉल निवासी राजकुमार (42) पुत्र कृपा राम सिडकुल की टीसीएल कंपनी में काम करता था।
बताया जा रहा है कि रविवार सुबह अज्ञात कारणों से उसने फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। यह देखकर पड़ोसी युवक ने शोर मचा दिया। शोर होने पर आसपास के लोग एकत्र हुए पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है। पुलिस का कहना है कि युवक के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

देवभूमि खबर