डीआईजी अरुण मोहन जोशी ने सद्व्यवहार का परिचय देने वाले पुलिस कर्मियों को किया सम्मानित

डीआईजी अरुण मोहन जोशी ने सद्व्यवहार का परिचय देने वाले पुलिस कर्मियों को किया सम्मानित
Spread the love

देहरादून।पुलिस उपमहानिरीक्षक अरुण मोहन जोशी ने सीपीयू देहरादून में नियुक्त उपनिरीक्षक राजेश बिष्ट व कॉन्स्टेबल हरीश तिवारी को सदव्यवहार, निपुर्णता का परिचय देते हुये अपना आपा न खोकर विधिक कार्यवाही के अनुसार ही चालानी प्रक्रिया का पूर्ण करने पर नगद पुरस्कार से सम्मानित किया।

गौरतलब है कि उ0नि0 राजेश बिष्ट आईआरबी0 2 हरिद्वार व का0 अनिल तिवारी आईआरबी 2 हरिद्वार, जो वर्तमान में सी0पी0यू0 देहरादून में नियुक्त है, के द्वारा 29 अगस्त को समय लगभग 11.30 बजे दिलाराम से ग्रेट वेल्यू के बीच एक वाहन चालक को वाहन चलाते समय मोबाइल का इस्तेमाल करने पर रोका गया तो चालक द्वारा मोबाइल पर बात ना करने का हवाला देते हुए पुलिसकर्मियों द्वारा की जा रही चलानी कार्रवाई का विरोध किया गया परन्तु सम्बधित उ0नि0 एवं आरक्षी द्वारा अपने सदव्यवहार, निपुर्णता का परिचय देते हुये अपना आपा न खोकर विधिक कार्यवाही के अनुसार ही चालानी प्रक्रिया का पूर्ण किया गया। उक्त प्रकरण में संबंधित व्यक्ति द्वारा पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून से शिकायत की गई, जिनके द्वारा उक्त प्रकरण की जांच करवाई गई तो उक्त जांच में पुलिस कर्मियों द्वारा की गई कार्रवाई पूर्णता निष्पक्ष पाई गई, जिस पर पुलिस उपमहानिरीक्षक / वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा उक्त पुलिसकर्मियों द्वारा की गई कार्रवाई की सराहना करते हुए उनके उत्साहवर्धन हेतु सम्बधित कर्मियों को आज पुलिस कार्यालय में बुलाकर नगद पुरूस्कार से पुरूष्कृत किया गया।

देवभूमि खबर

Related articles