HTML tutorial
HTML tutorial

बीजेपी कोरोना संकट काल में लोगों को मदद कर उनकी सहायता करें राजनीति न करें : धस्माना

बीजेपी कोरोना संकट काल में लोगों को मदद कर उनकी सहायता करें राजनीति न करें : धस्माना
Spread the love

देहरादून। कोरोना महामारी के बीच बीजेपी और कांग्रेस में आरोप-प्रत्यारोपों का दौर भी चल रहा है। जहां बीजेपी के नेता कांग्रेस पर राजनीति करने का आरोप लगा रहे हैं तो वहीं अब कांग्रेस ने भी पलटवार किया है।कांग्रेस का कहना है कि सत्ता पक्ष के लोग इस माहौल में भी राजनीति करने उतरे हुए हैं।जमकर सोशल डिस्टेंसिंग और लॉक डाउन का उल्लंघन कर रहे हैं।कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि बीजेपी के नेता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और नेताओं के ऊपर अनर्गल आरोप लगा रहे हैं। जबकि, प्रवासी उत्तराखंड के लोग तमाम राज्यों में फंसे हुए हैं।इसमें दिल्ली, हरियाणा शामिल हैं।अन्य राज्यों में फंसे लोगों के फोन कॉल्स लगातार कांग्रेस के नेताओं को आ रहे हैं, जो कांग्रेसी नेताओं से जल्द घर पहुंचाने की गुहार लगा रहे हैं।जब कांग्रेस इस मुद्दे को सरकार के सामने रख रही है तो बीजेपी के नेता कांग्रेस पर राजनीति करने का आरोप लगा रहे हैं।अब यह राज्य सरकार पर निर्भर करता है कि अन्य राज्यों में फंसे लोगों की घर वापसी कैसे और कब होनी है? उन्होंने बीजेपी नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी के प्रवक्ता और नेता ये आरोप लगा रहे हैं कि कांग्रेस इस मुद्दे पर राजनीति कर रही है।जबकि, हकीकत ये है कि बीजेपी के लोग खाने के पैकेटों की गिनती कर उसके आंकड़े प्रेस के समक्ष रख रहे हैं।वहीं, धस्माना ने बीजेपी नेताओं पर तीखा हमला बोला है।उन्होंने कहा कि बीजेपी के नेता और कार्यकर्ता देहरादून में लॉकडाउन का खुला उल्लंघन कर रहे हैं और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों को तोड़ने में लगे हुए हैं।उन्होंने बीजेपी नेताओं को नसीहत देते हुए कहा कि आरोप-प्रत्यारोप का समय नहीं है। कोरोना संकट काल में जिन लोगों को मदद की आवश्यकता है उनकी सहायता करें।बीजेपी के नेता ऐसे समय में ओछी राजनीति करने से बचें।

देवभूमि खबर

Related articles