सेवानिवृत कर्नल विनोद कुमार पैन्यूली और उनकी पत्नी सुनीता पैन्यूली ने विश्व डाउन सिंड्रोम दिवस के अवसर पर किया मिलन समारोह का आयोजन

सेवानिवृत कर्नल विनोद कुमार पैन्यूली और उनकी पत्नी सुनीता पैन्यूली ने विश्व डाउन सिंड्रोम दिवस के अवसर पर किया मिलन समारोह का आयोजन
Spread the love

देहरादून ।विश्व डाउन सिंड्रोम दिवस के अवसर पर डिफेंस क्रिकेट अकादमी, नवादा रोड, देहरादून में एक मिलन समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में कई दिव्यांग शामिल हुए।इस अवसर पर अभिभावकों ने अपने विचार व्यक्त किये।

आज सम्पूर्ण विश्व मे ” विश्व डाउन सिंड्रोम दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष देहरादून के कुछ डाउन सिंड्रोम बच्चों के अभिभावकों ने 21मार्च को डिफेंस क्रिकेट अकादमी, नवादा रोड, देहरादून में एक मिलन समारोह का आयोजन किया।
इस समारोह के मुख्य संयोजक सेवानिवृत कर्नल विनोद कुमार पैन्यूली और उनकी पत्नी सुनीता पैन्यूली द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में अन्य दिव्यांग भी शामिल हुए और सभी अभिभावकों ने अपने विचार और भावना को व्यक्त किया।

समारोह के मुख्य संयोजक सेवानिवृत कर्नल विनोद कुमार पैन्यूली ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा ” 21 मार्च: वर्ल्ड डाउन सिंड्रोम डे” घोषित किया गया। यह दिन दुनिया भर के लोगों को इस रोग के प्रति जागरूक होने का संदेश देता है ताकि जादे से ज्यादा लोग इसके बारे में जानकारी रखें और इससे ग्रस्त बच्चों को सही समय पर सटीक मदद मिल सके।

देवभूमि खबर

Related articles