74 स्थानीय व्यक्तियों स्क्रीनिंग की गई कोरोना वायरस के नहीं पाए गए लक्षण :डॉ डी.पी.जोशी

74 स्थानीय व्यक्तियों स्क्रीनिंग की गई कोरोना वायरस के नहीं पाए गए लक्षण :डॉ डी.पी.जोशी
Spread the love

उत्तरकाशी।कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण को लेकर स्वास्थ्य महकमें द्वारा लगातार संदिग्ध व्यक्तियों की स्क्रीनिंग की जा रही है।
  इसी परिप्रेक्ष्य में जानकारी देते हुए सीएमओ डॉ डीपी जोशी ने बताया कि 03 मई को प्रदेश भर से जनपद में आएं 74 स्थानीय व्यक्तियों की स्क्रीनिंग की गई। किसी मे भी कोरोना वायरस के लक्षण नही पाए गए एहतिहात के रूप में 14 दिन तक सभी को क्वारन्टीन व आइसोलेशन में रखा जा रहा है। अब तक जनपद  में  6265 व्यक्तियों की स्क्रीनिंग हुई है उनमें से 682 ऐसे व्यक्ति है जिन्हें क्वारन्टीन में 14 दिन हो चुके है  उन्हें फिर से एहतियात रूप में अगले 14 दिन के लिये अंडर सर्विलांस में रखा गया है। इसके अलावा होम क्वारन्टीन में 395 व्यक्ति है जो एएनएम, आशा व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की देख-रेख में हैं। 
जिला चिकित्सालय में स्थापित आइसोलेशन वार्ड में 5 एवं क्वारन्टीन वार्ड में  157 संदिग्ध व्यक्तियों को एहतियात के रूप में रखा गया है। 5026 ऐसे व्यक्ति है जिन्हें *28* दिन तक क्वारन्टीन व सर्विलांस में रखा गया था। उन्हें अब आऊट ऑफ सर्विलांस किया गया है।
 जनपद से आज कोई सेम्पल जांच हेतु एम्स ऋषिकेष नही भेजे गए है । आतिथि तक कुल 162 सेम्पल जांच के लिये भेजे गए थे। जिसमें से 161 की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है और 01 की रिपोर्ट आनी बाकी है ।

देवभूमि खबर

Related articles