एक और मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव ,पॉजिटिव की संख्या हुई 48
देहरादून। उत्तराखंड में एक और मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है।प्राप्त सूचना के अनुसार 40 वर्षीय हल्द्वानी निवासी उक्त व्यक्ति की रिपोर्ट नेगेटिव आयी थी जिससे क्वारंटाइन में रखा गया था ।14 दिन पूरे होने पर उसकी रिपोर्ट जांच हेतु भेजी गई थी जिसमे रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई।। कंट्रोल रूम से जानकारी देते हुए अपर सचिव स्वास्थ्य युगल किशोर पंत ने बताया कि उत्तराखंड में अब कोविड 19 संक्रमित की संख्या 48 हो गई है उन्होंने बताया कि 48 पॉजिटिव मरीजों के सापेक्ष 25 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो गए है।

