2 नवंबर से स्कूलों को खोलने के दिशा निर्देश जारी
देहरादून।कैबिनेट द्वारा उत्तराखंड में आने वाले 2 नवंबर से प्राइवेट बोर्डिंग स्कूलों में दसवीं और बारहवीं की कक्षाओं की पढ़ाई के संचालन मंजूरी दिए जाने के बाद मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने स्कूलों को खोलने के लिए दिशा निर्देश जारी किए हैं ।शासन ने स्कूलों से एसओपी के दिशा निर्देशों का पालन करने के सख्त निर्देश जारी किए हैं।



