कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने भारतीय विकास एवं शिक्षण संस्थान द्वारा आयोजित कार्यक्रम में 31 शिक्षकों को किया सम्मानित

कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने भारतीय विकास एवं शिक्षण संस्थान द्वारा आयोजित कार्यक्रम में 31 शिक्षकों को किया सम्मानित
Spread the love

देहरादून। कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के अवसर पर भारतीय विकास एवं शिक्षण संस्थान द्वारा आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।इस दौरान उन्होंने 31 शिक्षकों को सम्मानित किया।

भारतीय विकास एवं शिक्षण संस्थान द्वारा स्काई गार्डन जोगीवाला में शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित एक भव्य कार्यक्रम की अध्यक्षता पद्मश्री लीलाधर जगूड़ी ने की ।कार्यक्रम को पूर्व केंद्रीय शिक्षामंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने फोन से संबोधित किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि कैबिनेट स्वामी यतीश्वरानंद ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक राष्ट्रीय निर्माण के साथ साथ मानव के जीवन में उन्नत पूर्ण परिवर्तन लाता है। इस अवसर पर 15 समूह द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।कार्यक्रम की भव्यता को देखते हुए कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने बच्चों को पुरस्कार स्वरूप 21 हजार और सोनिया आनंद ने 31 हजार रुपये प्रस्तुति के लिये दिए।

सम्मनित किये गए शिक्षक

प्रतीभा पाठक, जी एस रावत , इरा कुकरेती , नत्थी सिंह राणा , जतेद्र सिंह मीया , गीता पांडे ,
गजेंद्र सिंह रावत , राकेश कुमार डंगवाल ,जी एस गंगवार, अंशु सुदी, नरेश चौहान ,पार्वती जोशी, ब्रजमोहन शर्मा ,पंकज होल्कर ,प्रज्ञा भारदव्ज ,सीमा तिबारि ,’सुमन रावत ,अजनी कूमार सिह ,पेरमा नौटियाल,शोभा पांड़े,सावित्री देवी ,नायज खान ,राजेश पाल ,आशा रानी उपाध्याय तथा आर ‘सी नौटियाल,चंदकला ईस्टवाल । 5 शिक्षकों को कारोना देव दूत सम्मान से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक सुभाष भट्ट, सुनील यादव, हरीश रावत, ओमप्रकाश नौटियाल, गौरी रौतेला, शोभा सुंदरम, दुर्गा यादव,ज्योतिका पांडेय, पूनम रावत आदि रहे।

देवभूमि खबर

Related articles