स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन

Spread the love

आज दिनांक 20 मई 2021 को विकास नगर के ग्राम बालूवाला में जिला कांग्रेस कमेटी पछवा दून की ओर से भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी देहरादून एवं महंत इंद्रेश हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह एवं पछवा दून अध्यक्ष संजय किशोर के साथ ही लालचंद शर्मा आदि की गरिमामय उपस्थिति रही। स्वैच्छिक रक्तदान हेतु पहुंचे 72 लोगों द्वारा पंजीकरण कराकर जांच करवाई गई। जिला रेडक्रॉस शाखा देहरादून के एग्जीक्यूटिव मेंबर मोहन खत्री के नेतृत्व में डॉक्टर शिफाअत अली, सदस्य सौरभ दीक्षित एवं जूनियर रेड क्रॉस के जिला समन्वयक जितेंद्र सिंह बुटोइया ने विशेष सहयोग किया। मुख्य अतिथि एवं रेड क्रॉस के द्वारा रक्त दाताओं को प्रशस्ति पत्र एवं मास्क प्रदान कर सम्मानित किया गया।

देवभूमि खबर

Related articles