उक्रांद ने राज्य आंदोलनकारी बी. एल. सकलानी के अकस्मात निधन पर शोक सभा कर श्रद्धांजलि दी

उक्रांद ने राज्य आंदोलनकारी बी. एल. सकलानी के अकस्मात निधन पर शोक सभा कर श्रद्धांजलि दी
Spread the love

देहरादून ।उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी व राज्य आंदोलन दौरान के दस्तावेजों का संग्रह करने वाले श्री बी०एल० सकलानी जी का कल रात्रि दून हॉस्पिटल में निधन हो गया। कल मध्यरात्रि में स्वांस लेने की तकलीफ़ होने पर उन्हें उनके परिवार ने दून हॉस्पिटल में भर्ती किया था।

स्व०श्री बी०एल० सकलानी राज्य आंदोलन के प्रति समर्पित थे। शहंशाही इंटर कॉलेज में कर्मचारी थे। उनके पास उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दस्तावेजों का संकलन था , जिसे उन्होंने संस्कृति विभाग को सौंपा था तथा यह कि राज्य आंदोलन का संग्रह करके आने वाले पीढ़ी इसे पढ़ सके। इसी बात को लेकर कुछ दिन पहले देहरादून कचहरी परिसर शहीद स्मारक में अपने को कैद करके मांग रखी थी कि इन सभी दस्तावेजो का संग्रहालय बनाया जाय तथा उत्तराखंड शिक्षा में पाठ्यक्रम में जोड़ा जाय। स्व०बी एल सकलानी के अकस्मात निधन पर उक्रांद परिवार ने भावभीनी श्रद्धांजलि लेकर उनको याद किया। उत्तराखंड राज्य संघर्ष का एक सच्चा साथी हमने खो दिया है जो हमेशा राज्य की चिंता लो लेकर निराश रहते थे कि क्या हमने मांगा था और कैसा राज्य मिला।

पार्टी कार्यालय 10 कचहरी रोड़ पर श्रद्धांजलि देने में श्री लताफत हुसैन,सुनील ध्यानी, अशोक नेगी,प्रताप कुँवर,राजेन्द्र प्रधान,विजेंदर रावत,अनिल डोभाल,,नवीन भदूला, नवीन वर्मा,मनोज वर्मा,राजेन्द्र नेगी,पीयूष सक्सेना आदि उपस्थित रहे।

देवभूमि खबर

Related articles