पूर्व विधायक संजीव आर्य पर घातक हमला चिंतनीय :हरीश रावत

पूर्व विधायक संजीव आर्य पर घातक हमला चिंतनीय :हरीश रावत
Spread the love

देहरादून।पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने नैनीताल के पूर्व विधायक श्री संजीव आर्य पर घातक हमला और हमलावर के पास घातक प्रहार करने वाला औजार पाये जाने पर चिंता जताई।

उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन के लोगों की सुरक्षा, राज्य का दायित्व है। मैं काशीपुर में चुनाव से पहले खुद इस प्रकार के घातक हमले का शिकार होते-होते बचा हूं। बाजपुर में श्री यशपाल आर्य पर भी घातक हमला हो चुका है। राज्य में राजनीतिक विरोधियों के प्रति असहिष्णुता का वातावरण व रवैया चिंताजनक है। मुख्यमंत्री जी को स्वयं हस्तक्षेप कर पुलिस प्रशासन को आवश्यक निर्देश देने चाहिए ताकि राज्य में सौहार्द का वातावरण बन सके।

देवभूमि खबर

Related articles