हरिद्वार कलेक्ट्रेट में बाल अधिकारों के उल्लंघन से संबंधित शिकायतों के निराकरण को 13 दिसम्बर को लगेगा शिविर
हरिद्वार।देवभूमि खबर। जिलाधिकारी हरिद्वार दीपेंद्र कुमार चौधरी ने आगामी 13 दिसम्बर को प्रातः 09 बजे से कलेक्ट्रेट परिसर रोशनाबाद में आयोजित किये जाने वाले बाल अधिकारों के उल्लंघन से संबंधित शिकायतों के निवारण संबंधी शिविर के विषय में प्रेस वार्ता की।
प्रेस वार्ता में उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय बाल शिविर में बाल अधिकारों का उल्लंघन, स्कूलों, पड़ोसियों द्वारा बच्चों का शोषण एवं स्कूलों में बुनियादी ढाँचे की कमी, बच्चों की प्रतियोगिता परीक्षा शुल्क संबंधी शिकायत, स्कूलों में बच्चों के साथ शारीरिक शोषण अथवा प्रताड़ना की शिकायत, बच्चों को स्कूलों में प्रवेश नहीं देना, विकलांगता संबंधी शिकायत, यौन शोषण से पीड़ित बच्चों को मुआवजा दिलाना, चिकित्सा संबंधी शिकायत, भेदभावपूर्ण व्यवहार, बालकों से विश्वासघात, बच्चों के रोग संबंधी उपचार में चिकित्सा लापरवाही, बच्चों का अपहरण, बाल श्रमिक के रूप में खतरनाक स्थान पर बच्चों का उपयोग, किसी भी प्रकार के परिश्रम या क्षतिपूर्ति की राशि प्राप्त न होना, बच्चों द्वारा सड़क पर सामान विक्रय करना, एसिड अटैक संबंधी मामले, माता-पिता,अभिभावक,किसी अन्य व्यक्ति द्वारा बच्चों का भिक्षावृत्ति हेतु उपयोग करना, बच्चों को शारीरिकध्लैंगिक हमलाध्परित्यक्त अथवा उपेक्षित किया जाना, घरों से पीड़ित बच्चें, एचआईवी से ग्रसित बच्चों से भेदभाव करना, पुलिस द्वारा शोषितध्प्रताड़ित बच्चें, बाल देखरेख संस्थाओं में प्रताड़ित शोषित बच्चे तथा बच्चों को अवैध रूप से गोद लेना इत्यादि समस्याओं के संबंध में शिकायत दर्ज की जा सकती है।
जनपद हरिद्वार में समाज कल्याण, स्वास्थ्य, शिक्षा, भिक्षावृत्ति, हिंसा, उत्पीड़न आदि के प्रति विभागों द्वारा विशेष जागरूकता शिविर लगाकर कुरीतियों की समाप्ति के लिए प्रयास किये जायेंगे। यह शिविर आगामी 13 दिसम्बर को रोशनाबाद कलक्ट्रेट परिसर में लगाया जायेगा।जिलाधिकारी ने शिविर के प्रचार हेतु तथा व्यापक सूचना ग्रामीण क्षेत्रों तक प्रचारित करने के लिये प्रचार प्रसार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। यह वाहन जनपद के प्रत्येक क्षेत्र में जाकर बाल अधिकार संरक्षण और बालकों के हितों को सुरक्षित बनाये रखे जाने के लिए जनपद में लगने वाले विभिन्न विभागीय सहायता शिविर की जानकारी देगा। डीएम ने अवगत कराया कि जिला पंचायतीराज, शिक्षा, बाल विकास विभाग आदि को शिविर में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिये गये हैं।जिलाधिकारी ने प्रिंट एवं इलेक्ट्रोनिक मीडिया प्रतिनिधियों से अपील करते हुए कहा कि इस शिविर का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करें, जिससे अधिक से अधिक संख्या में आम जनमानस शिविर का लाभ उठा सकें।
