मुख्यमंत्री ने हरिद्वार में 120 करोड़ की विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री ने हरिद्वार में 120 करोड़ की विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण
Spread the love

मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने शनिवार को महाकुंभ-2021 के तहत हरिद्वार में 120 करोड़ की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कुंभ की भव्यता और दिव्यता के लिए राज्य सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि सरकार ने कुंभ में आने-जाने की रोक-टोक को पूरी तरह से खत्म कर दिया है लेकिन भारत सरकार द्वारा कोविड-19 को लेकर की गई गाइडलाइन का हर हाल में अनुसरण कराया जाएगा। अखाड़ा परिषदों से लेकर श्रद्धालुओं को कोविड-19 की गाइडलाइन के बारे में बताया गया है।  

इस दौरान उनके साथ केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, उत्तराखंड के राज्य मंत्री स्वामी यतीस्वरानंद और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक समेत कई बड़े अधिकारी मौजूद रहे।

देवभूमि खबर

Related articles