हरीश रावत विचार मंच ने एसएसपी हल्द्वानी कार्यालय में बेटी है तो परिवार है जागरूकता अभियान किया आयोजित
देहरादून।हरीश रावत विचार मंच ने बेटी है तो परिवार है जागरूकता अभियान के अंतर्गत हल्द्वानी के एसएसपी कार्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन किया । मंच द्वारा एसएसपी को सम्मानित किया गया।
बुधवार को हरीश रावत विचार मंच उत्तराखंड के अध्यक्ष गुल मोहम्मद के आह्वान पर बेटी है तो परिवार है जागरूकता अभियान के अंतर्गत हल्द्वानी के पुलिस कार्यालय में एसएसपी प्रीति प्रतिदर्शिनी को सम्मानित किया गया । आयोजित किये गए कार्यक्रम में हरीश रावत विचार मंच उत्तराखंड के अध्यक्ष गुल मोहम्मद ने कहा बेटियां समाज की धुरी होती है।आज देश प्रदेश में बेटियां पढ़ लिखकर बड़े मुकाम पर पहुंच कर समाज में अपनी सेवाएँ दे रहीं हैं और अपने परिवार का भी पूरा ध्यान रख रहीं हैं और अपने प्रदेश का गौरव भी बढ़ा रहीं हैं । वहीं कुछ गलत मानसिकता के लोगों की वजह से प्रदेश में बेटियों पर बढ़ते अपराध इस ओर इशारा करते हैं भाजपा सरकार में बहन बेटियां सुरक्षित नहीं है । आये दिन कहीं ना कहीं से । किसी ना किसी वजह से बेटियों पर अत्याचार की खबर मिल ही जाती है और अपराध करने वाले अपराधी खुले आम घूमते रहते हैं । राज्य सरकार को बेटियों पर अपराध करने वालों पर सख्त से सख्त कानूनी कारवाई करानी चाहिए ताकि अपराधी दुबारा अपराध करने के लिए सौ बार सोचे और राज्य सरकार को बेटियों की सुरक्षा के लिए कड़े इन्तेजाम करने चाहिए ताकि देश प्रदेश की बेटियां अपने आप को सुरक्षित मेहसूस कर सकें ।
इस अवसर पर एसएसपी प्रीति प्रतिदर्शिनी ने जागरूकता अभियान की सराहना करते हुए कहा बेटियों से ही परिवार बनता है और चलता है ।उन्होंने कहा कि समाज में कुछ लोग ऐसी मानसिकता के भी हैं जो ये भूल जाते हैं कि उन्होंने भी एक औरत के ही कोख से जन्म लिया है ।उनके घर पर भी मां बहनें है और वो अपराध कर बैठते हैं ।आज हम सब को एक दुसरे व समाज के प्रति जागरूक होने की जरुरत है ताकि ऐसे अपराधियों से बचा जा सके ।
इस मौके पर फरमान अली,जिला महाचिव यूथ कांग्रेस ,मोहम्मद अरबाज़,एनएसयूआई जिला सचिव नज़ीम अंसारी, सालिम सिद्दीकी सिद्दीकी,रेहान मिया,रवि नेगी, समरूल इस्लाम, इरफ़ान इदरीसी,शानू अल्वी,फैसल,फैसल अंसारी,फरमान सिद्दीकी,फैज़ान, दीपक,नवीन लाल आदि उपस्थित थे।

