HTML tutorial
HTML tutorial

चमोली में 23 मोबाइल चिकित्सा टीमों ने 36 गांवों में 376 लोगों का किया स्वास्थ्य परीक्षण

Spread the love

चमोली।कोरोना वायरस (कोबिड-19) संक्रमण के चलते एहतियात के तौर पर जनपद चमोली में 1914 लोगों को होम क्वारेन्टाइन में चल रहे है। होम क्वारेन्टीन लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए गठित 23 मोबाइल चिकित्सा टीमों ने शुक्रवार को 36 गांवों में घर-घर जाकर 376 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। मोबाइल चिकित्सा टीमें श्रमिकों का भी हेल्थ चैकअप कर रही है।

जिले में शुक्रवार को 04 लोगों को फेसलिटी क्वारेन्टाइन किया गया है। अब 75 लोगों को फेसलिटी क्वारेन्टाइन में रखा गया है। कोरोना संक्रमण पर निगरानी रखने के लिए जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने 18 ब्लाक एवं सिटी रिसपोंस टीमें भी गठित की है। इन टीमों ने कोरोना संदिग्धों की जानकारी जुटाने के लिए अब तक 6049 लोगों से संपर्क किया गया है। 

जिले में तीन लोगों के ब्लड सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है। अभी तक कुल 21 लोगों के ब्लड सैंपल लिए गए। जिसमें से 18 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है। कोरोना मरीजों के इलाज हेतु जिला अस्पताल गोपेश्वर में बनाए गए आइसोलेशन बैड में एहतियात के तौर पर अब दो मरीज भर्ती है। जिले में अभी तक कोई भी कोरोना संक्रमित केस नही पाया गया। 

लाॅकडाउन अवधि में पुरानी गम्भीर बीमारियों का उपचार करा रहे लोगों को जिला प्रशासन की मदद से हर रोज जीवन रक्षक दवा उपलब्ध कराई जा रही है। 

जिले में लाॅकडाउन का सख्ती से पालन कराया जा रहा है। लाॅकडाउन का उल्लंघन करने पर डीएम एक्ट के तहत 21 एफआईआर, 151-सीआरपीसी के तहत 48, डीएम एक्ट के तहत 24, पुलिस एक्ट के तहत 77 लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए जा चुके है। इसके आलावा 245 चालान और 58 वाहनों को सीज किया गया है।

देवभूमि खबर

Related articles