सरस मेला में जिलाधिकारी श्री घिल्डियाल को बासा होम स्टे का प्रतीक चिन्ह भेटकर किया गया सम्मानित
श्रीनगर।देवभूमि खबर।जनपद के जी.आई. एण्ड टी.आई मैदान श्रीनगर गढ़वाल में आयोजित दस दिवसीय सरस मेला 2020 बुधवार को समापन के मौके पर बतौर मुख्य अतिथि पूर्व डीजीपी आर.एस. मीणा ने उपस्थित गणमान्य अतिथियों के साथ विधिवत दीप प्रज्ज्वलित कर, सांस्कृति संध्या का ,शुभारंभ किया। जिलाध्यक्ष भाजपा संपत सिह रावत, प्रदेश उपाध्यक्ष सहकारिता संघ मातबर सिह रावत, जिलाधिकारी पौडी धीराज सिह गर्ब्याल, जिलाधिकारी रूद्रप्रयाग मंगेष घिल्डियाल, मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु खुराना सहित अन्य गणमान्य ने भी प्रतिभाग किया। जबकि मुख्य अतिथि श्री मीणा को धारीदेवी की प्रतीक चिन्ह तथा जिलाधिकारी श्री घिल्डियाल को बासा होम स्टे का प्रतीक चिन्ह भेटकर सम्मानिता किया गया। इस मौके पर मेला के सफल संचालन हेतु समस्त अधिकारी, कर्मचारी, स्वयं सेवी एवं पत्रकार, व उत्कृष्ट स्टाॅल, व्यवसासियों को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानीत किया गया। स्टाॅलों में कृषि विभाग प्रथम, उद्यान द्वितीय तथा तृतीय स्थान पर जलागम परियोना रहा।
सांस्कृतिक संध्या में वाईस आफ इण्डिया पवन दीप राजन ने एक के बाद एक लगातार जोरदार गीतों की प्रस्तुति से मेले को सरस बनाते हुए, युवाओं से खुब नाच लगवाया। इससे पूर्व दिन में यमकेश्वर विकासख्ण्ड की महिला मंगल दलों ने सास्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। जबकि समाज कल्याण विभाग द्वारा गोष्ठी का आयोजन किया गया।
सरस मेले की अन्तिम संध्या पर मेले के सफल संचालन हेतु जिला स्तरीय अधिकारी एडीएम डा0 एस के बरनवाल, डीडीओ वेद प्रकाश, एपीडी सुनील कुमार, एसडीएम श्रीनगर दीपेंद्र नेगी, तहसीलदार श्रीनगर सुनील राज, परियोजना अर्थशास्त्री दीपक रावत, डीएचओ डा0 नरेंद्र कुमार, डीटीडीओ अतुल भंडारी, डीओ एफएसओ प्रमोद रावत, ज्येष्ट मत्स्य निरीक्षक अभिषेक मिश्रा, मुख्य कृषि अधिकारी देवेंद्र सिंह राणा, सीवीओ डा0 एस.के. बत्र्वाल, जिला सूचना अधिकारी बद्री चंद नेगी, मुख्य कोषाधिकारी लखेंद्र गोथियाल, नगर सेवायोजन अधिकारी मुकेश प्रसाद रयाल, जिला समाज कल्याण अधिकारी सुनीता अरोरा, पूर्ति निरीक्षक विजय डोभाल, विश्व मोहनी बाल विकास विभाग को सम्मानित किया गया।
अग्नि शमन विभाग के फायर मैन दीपक रावत, सिंचाई खंड श्रीनगर के सहायक अभियंता दीपक लिंगवाल, पर्यटन विभाग के कम्प्यूटर आपरेटर रितेश, कमल धनाई, अजय सिंह, मोहित अग्रवाल, श्रीनगर के होटल व्यवसायी संजय विमोली स्वामी सुवर्द्धन होटल, कैलाश चंद्र उनियाल मेनका होटल, श्रीमती सांची शर्मा रामा होटल, तरूण डंगवाल साईसा गेस्ट हाउस, प्रकाश उनियाल उर्वसी होटल, दीपक नौटियाल चाहत होटल, नरेंद्र कुमार जैन अहिंसा गेस्ट हाउस, नरेंद्र नौटियाल वैल इन्न होटल, तिलक मोहन पुंडीर साकेतगढ़ होटल, महबूब आलम डेजी होटल, अमर अहूजा राजहंस होटल, विक्रम पंवार अलकनंदा इन्न को सम्मानित किया गया।
इसके अलावा मेले में निरंतर तैनात होमगार्ड कर्मियों को सम्मानित किया गया। जिसमें पौड़ी के सुरेश लाल, सुखदेव सिंह पौड़ी, प्रवीन सिंह पौड़ी, धीरेंद्र लाल श्रीनगर, सुरेंद्र लाल कोट, देवेंद्र सिंह कोट, चंद्रमोहन खिर्सू, राजेंद्र प्रसाद खिर्सू, वीरेंद्र सिंह खिर्सू, जगमोहन सिंह व धीरज लाल पाबौ शामिल हैं।
साथ ही मेले में बेहतर लाॅ एंड आॅर्डर स्थापित करने वाले पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया। जिसमें विनय कुमार वरिष्ठ उप पुलिस निरीक्षक कोतवाली श्रीनगर, श्रीमती संध्या नेगी उप पुलिस निरीक्षक महिला थाना श्रीनगर, इन्द्रजीत उप पुलिस निरीक्षक थाना श्रीनगर, प्रवीणा सुडोला उप पुलिस निरीक्षक महिला थाना श्रीनगर शामिल हैं। साथ ही विभिन्न विभागीय कार्मिक सुनील राणा, योगेश गौड़, जियाउल हसन, विक्रम सिंह रावत, सुषमा बिष्ट, रमेश, अंकित थपलियाल, अंकित बिष्ट, संतोष सिंह, भारत बुटोला, शशी रावत, मयंक कुमेडी, लक्ष्मी भंडारी, पुनीत कुकसाल, दिनेश चंद्र, बृजेंद्र सिंह, अनीता जोशी, अरविंद कठैत, संदीप कोहली, प्रभात सचान, प्रमोद प्रसाद, विद्यादत्त रतूड़ी आदि को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर प्रिंट और इलैक्ट्राॅनिक मीडिया के प्रतिनिधियों को भी सम्मानित किया गया। जिसमें वरिष्ठ पत्रकार एन.क.े खंडूड़ी व आशुतोष बहुगुणा दैनिक जागरण, संदीप थपलियाल, धनवीर सिंह बिष्ट व सत्य प्रकाश मैठाणी अमर उजाला, श्रीकृष्ण उनियाल, मनमोहन सिंधवाल व शार्दुल शाह, अतुल मंमगाई राष्ट्रीय सहारा, हनुमंत भंडारी व न्यज 18 डा0 सुधीर भट्ट, तेजपाल चैहान आजतक, कपिल पंवार जी न्यूज, देवेंद्र गौड़ शाह टाइम्स, पंकज मैंदोली टीवी 100, मोहन कुमार एबीपी न्यूज, प्रमोद खंडूड़ी, गंगा असनोड़ा रीजनल रिपोर्टर, देवराघवेंद्र बद्री व अंजना घिल्डियाल आदि शामिल हैं।
मेला व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित करने वाले स्वयंसेवी गिरीश पैन्यूली, मंजीत रावत, शीतल रावत, भावना रावत, ज्योति, अराधना, स्वाती पंवार, नवीन, आयुष नौटियाल, संदीप सेमवाल, करन, मोहित, अभिषेक, सचिन राणा, ऋतिका, अनिरूद्ध, गोकुल सिंह चाकर को सम्मानित किया गया।
संचालक गणेश खुगषाल गणी एवं डा0 राकेश भट्ट को भी सम्मानित किया गया।

