अंतर्राज्यीय टप्पेबाज गिरोह के 10 सदस्य गिरफ्तार

अंतर्राज्यीय टप्पेबाज गिरोह के 10 सदस्य  गिरफ्तार
Spread the love

ऋषिकेश।दून पुलिस ने गंगा घाटों पर टप्पेबाजी की घटनाओं को अंजाम देने वाला अंतर्राज्यीय टप्पेबाज गिरोह के 10 सदस्यों को गिरफ्तार किया।गिरोह के सदस्य घाटों पर स्नान करने वाले श्रद्धालुओं/यात्रियों का ध्यान भटका कर उनका सामान चोरी कर लेते थे ।गिरोह के सदस्य चार धाम यात्रा, कावड़ मेला व अन्य पर्वो के दौरान सक्रिय, होते है हरिद्वार, ऋषिकेश व अन्य स्थानों पर गंगा घाटों पर टप्पेबाजी की घटनाओं को अंजाम देते हैं ।

कोतवाली ऋषिकेश में दो भिन्न-भिन्न तहरीर/सूचना प्राप्त हुई।वादी अमित कुमार जाटव पुत्र प्रकाश सिंह निवासी गंगानगर ऋषिकेश के द्वारा एक लिखित तहरीर दी गई कि वह अपने दोस्त विकी पुत्र अशोक कुमार निवासी कुमार बड़ा ऋषिकेश के साथ 11 मई को त्रिवेणी घाट पर स्नान के लिए आये थे, उनके द्वारा अपने कपड़े उतार कर घाट की सीढ़ियों में रखकर स्नान करने के लिए गए और स्नान करके वापस आने पर उनकी पैंट के अंदर से ₹7000, उनका आधार कार्ड तथा उनके दोस्त विक्की की जींस पैंट के अंदर से उसका आधार कार्ड व काले रंग की नॉइस कंपनी की स्मार्ट वॉच को किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा चोरी कर लिया था।2-वादी अंकुर बिश्नोई पुत्र वाई के बिश्नोई निवासी मधु विहार जमालपुर कला हरिद्वार के द्वारा एक लिखित तहरीर दी गई कि वह 11 मई को त्रिवेणी घाट स्नान करने के लिए आये थे, इस दौरान त्रिवेणी घाट शिव मूर्ति के पास गंगा जी में स्नान करने के दौरान उन्होंने अपने कपड़े व सामान घाट पर बनी सीढ़ियों पर उतरकर रख दिए, इस दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनका काले रंग का पिट्ठू बैग किपलिंग कंपनी, जिसमें एक मोबाइल फोन विवो कंपनी, एक नीले रंग की जींस की पेंट, जिसमें ₹6000 नगद, उनका आधार कार्ड व एक हाथ की घड़ी थी, किसी अज्ञात चोर के द्वारा चोरी कर लिया गया है|प्राप्त दोनो लिखित तहरीर के आधार पर कोतवाली ऋषिकेश में अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई।

प्राप्त सूचनाओं पर स्नान घाटों पर नियुक्त टीमों के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटनास्थल का निरीक्षण कर, उच्च स्तरीय पतारसी सुरागरसी, सीसीटीवी कैमरे की फुटेज का अवलोकन कर तथा मुखबिर तंत्र की सहायता से घटना से संबंधित अभियुक्तो के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां एकत्रित कर आज दिनांक 12 मई 2024 को उक्त घटनाओं से संबंधित 05 अभियुक्तो को नाव घाट के पास से तथा अन्य 05 अभियुक्त को रेलवे रोड गुरुद्वारा के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तो के कब्जे से दोनो घटनाओं से संबंधित माल बरामद किया गया।

देवभूमि खबर

Related articles