हरिद्वार कुंभ 2027 में देवडोलियों के दिव्य स्नान और शोभायात्रा का होगा भव्य आयोजन : सीएम धामी

हरिद्वार कुंभ 2027 में देवडोलियों के दिव्य स्नान और शोभायात्रा का होगा भव्य आयोजन : सीएम धामी
Spread the love

देहरादून।मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि वर्ष 2027 में हरिद्वार में आयोजित होने वाले कुम्भ मेला में उत्तराखंड की देवडोलियों तथा लोक देवताओं के प्रतीकों एवं चल विग्रहों के स्नान और शोभायात्रा की भव्य एवं सुव्यवस्थित व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की जाएंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुम्भ मेला हमारी महान धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत का महापर्व है और आने वाले कुम्भ में राज्य की देवडोलियों के दिव्य स्नान और भव्य शोभायात्रा के आयोजन के माध्यम से देश-दुनिया से आने वाले श्रद्धालुओं को देवभूमि उत्तराखंड की आध्यात्मिक आभा, धार्मिक वैभव और समृद्ध लोक परंपरा के दर्शन कराए जाएंगे।

मुख्यमंत्री श्री धामी से इस संबंध में मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में देवभूमि लोक संस्कृति विरासतीय शोभा यात्रा समिति के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की और कुम्भ मेला 2027 में देवडोलियों की शोभायात्रा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित किए जाने का अनुरोध किया।

प्रतिनिधिमंडल में समिति के कार्यकारी अध्यक्ष हर्षमणी व्यास सहित अन्य पदाधिकारी शामिल रहे।

देवभूमि खबर

Related articles