स्वास्थ्य विभाग में 220 नये चिकित्सक तैनातः डॉ. धन सिंह रावत

स्वास्थ्य विभाग में 220 नये चिकित्सक तैनातः डॉ. धन सिंह रावत
Spread the love

देहरादून। राज्य के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में 220 नये चिकित्सकों की पहली तैनाती कर दी गई है। इन्हें विशेष रूप से पर्वतीय व दूरस्थ क्षेत्रों की चिकित्सा इकाईयों में भेजा गया है, ताकि सुदूरवर्ती इलाकों में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित हो सकें।

चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं को लगातार मजबूत बना रही है। इसी क्रम में दिव्यांग अभ्यर्थियों को छोड़कर अन्य सभी चिकित्सकों को उन चिकित्सा इकाईयों में तैनात किया गया है जहां लंबे समय से पद रिक्त थे।

इनमें चमोली (देवाल, ग्वालदम, थराली, गैरसैण, जोशीमठ, मेहलचौरी), उत्तरकाशी (हर्षिल, गंगोत्री, टिकोची, डुंडा, मोरी, चिनियालीसैड़, जानकीचट्टी, बड़कोट), टिहरी (लम्बगांव, नंदगांव, थत्यूड़, हिण्डोलाखाल), रुद्रप्रयाग (मनसूना, जखोली, ग्वाड़, फाटा, गुप्तकाशी), पौड़ी (अदालीखाल, बीरोंखाल, बूंगीधार, रिखणीखाल, चैलूसैण, बैजरों, सैंजी, पौखाल) सहित पिथौरागढ़, चम्पावत, बागेश्वर, अल्मोड़ा और नैनीताल की अनेक स्वास्थ्य इकाईयां शामिल हैं।

इन नियुक्तियों से सुदूरवर्ती क्षेत्रों की स्वास्थ्य व्यवस्थाएं न केवल सुदृढ़ होंगी बल्कि ग्रामीण और पहाड़ी इलाकों के लोगों को अपने नजदीकी केंद्र पर ही बेहतर उपचार उपलब्ध होगा। इससे सरकार का अंतिम गांव तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का संकल्प भी पूरा होगा।

देवभूमि खबर

Related articles