कसियालेख मोटर मार्ग के डामरीकरण के लिए 5 करोड़ 47 लाख की स्वीकृति, विधायक कैड़ा ने सीएम धामी का जताया आभार

कसियालेख मोटर मार्ग के डामरीकरण के लिए 5 करोड़ 47 लाख की स्वीकृति, विधायक कैड़ा ने सीएम धामी का जताया आभार
Spread the love

रिपोर्ट : ललित जोशी

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल से लगभग 22 किलोमीटर दूर धारी ब्लॉक के अंतर्गत कसियालेख मोटर मार्ग के डामरीकरण के लिए 5 करोड़ 47 लाख रुपये स्वीकृत होने पर भीमताल के विधायक राम सिंह कैड़ा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया।

स्वीकृति के बाद विधायक कैड़ा ने ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर स्थानीय लोगों को जानकारी दी, जिस पर ग्रामीणों ने भी मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। ग्रामीणों ने कहा कि अब शीघ्र ही सड़क मार्ग में सुधार होगा, जिससे आवाजाही में आ रही कठिनाइयों से राहत मिलेगी।

विधायक कैड़ा ने बताया कि पोखराड़ से चौखुटा–कसियालेख तक मोटर मार्ग लंबे समय से खराब था, जिसके कारण ग्रामीणों, किसानों और पर्यटकों को आवाजाही में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। स्थानीय जनता ने सड़क के डामरीकरण की मांग की थी, जिसे गंभीरता से लेते हुए विधायक कैड़ा ने संबंधित PWD अधिकारियों को डीपीआर तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिए थे।

विधायक कैड़ा द्वारा मुख्यमंत्री से की गई मांग के बाद शासन ने 5 करोड़ 47 लाख की स्वीकृति प्रदान की है, और जल्द ही सड़क के डामरीकरण का कार्य शुरू किया जाएगा।

विधायक कैड़ा ने कहा कि भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ओखलकांडा, धारी, रामगढ़ व भीमताल ब्लॉक के क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों पर लगातार डामरीकरण कार्य प्रगतिशील है। क्षेत्र की जनता ने कार्य स्वीकृत होने पर विधायक कैड़ा के प्रति भी आभार व्यक्त किया।

देवभूमि खबर

Related articles