बस अड्डा पौड़ी में मारपीट के मामले में दोनों पक्षों के 5 युवक गिरफ्तार

बस अड्डा पौड़ी में मारपीट के मामले में दोनों पक्षों के 5 युवक गिरफ्तार
Spread the love

पौड़ी। बस अड्डा पौड़ी में मंगलवार देर रात दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर हुई कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। सार्वजनिक स्थान पर हुए विवाद की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के कुल पांच युवकों को रात्रि में ही गिरफ्तार कर लिया।

दिनांक 15 सितंबर 2026 की रात्रि बस अड्डा पौड़ी में दो पक्षों के युवकों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। कुछ ही देर में विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के युवक आपस में लड़ाई-झगड़ा एवं मारपीट करने लगे। घटना के समय बस अड्डे के समीप ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड जवानों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और सार्वजनिक स्थान पर मारपीट कर शांति व्यवस्था भंग करने वाले दोनों पक्षों के पांच युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों पक्षों के विरुद्ध नियमानुसार धारा 126/135/170 बीएनएसएस के तहत आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की।

इसके अलावा दोनों पक्षों की ओर से प्राप्त तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में अलग-अलग मुकदमे भी पंजीकृत किए गए हैं। पुलिस के अनुसार मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई प्रचलित है।

गिरफ्तार युवकों में प्रथम पक्ष से पीयूष कौशिक निवासी श्रीनगर रोड, पौड़ी गढ़वाल, उम्र 31 वर्ष तथा राहुल उनियाल निवासी श्रीनगर रोड, पौड़ी गढ़वाल शामिल हैं। वहीं द्वितीय पक्ष से नितेश सकलानी निवासी कोटद्वार, पौड़ी गढ़वाल, उम्र 34 वर्ष, हिमांशु निवासी लालपुर, कोटद्वार, पौड़ी गढ़वाल, उम्र 29 वर्ष तथा सौरभ नेगी निवासी पौड़ी गढ़वाल, उम्र 29 वर्ष को गिरफ्तार किया गया है।

देवभूमि खबर

Related articles