धामी मंत्रिमंडल में 12 में से 7 मंत्री पूर्व कांग्रेसी, सियासी समीकरणों पर बहस तेज

धामी मंत्रिमंडल में 12 में से 7 मंत्री पूर्व कांग्रेसी, सियासी समीकरणों पर बहस तेज
Spread the love

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाले उत्तराखंड मंत्रिमंडल में राजनीतिक पृष्ठभूमि को लेकर नई बहस छिड़ गई है। हालिया कैबिनेट विस्तार के बाद 12 सदस्यीय मंत्रिमंडल में से 7 मंत्रियों का संबंध पूर्व में कांग्रेस से रहा है, जिससे सियासी समीकरणों पर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, भाजपा में शामिल हुए इन नेताओं को मंत्रिमंडल में प्रमुख स्थान दिए जाने को चुनावी रणनीति के रूप में देखा जा रहा है। इससे विभिन्न क्षेत्रों और वर्गों के बीच संतुलन साधने का प्रयास भी माना जा रहा है।

हालांकि, इस स्थिति को लेकर विपक्ष लगातार सवाल उठा रहा है। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि भाजपा अब उन्हीं चेहरों पर निर्भर हो रही है, जिनकी वह पहले आलोचना करती रही है।

वहीं, पार्टी के भीतर भी इसको लेकर हलचल की चर्चा है, जहां लंबे समय से संगठन में सक्रिय वरिष्ठ नेताओं को पर्याप्त प्रतिनिधित्व न मिलने की बात सामने आ रही है।
मंत्रिमंडल के इस नए स्वरूप ने उत्तराखंड की राजनीति में नई बहस को जन्म दे दिया है, जिसका असर आगामी चुनावी रणनीतियों और राजनीतिक समीकरणों पर पड़ सकता है।

देवभूमि खबर

Related articles