महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
देहरादून। 79वें स्वतंत्रता दिवस का भव्य आयोजन महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, देहरादून में बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया। मुख्य अतिथि खेल मंत्री श्रीमती रेखा आर्या जी ने ध्वजारोहण कर समारोह का शुभारंभ किया।
मुख्य अतिथि श्रीमती रेखा आर्या ने अपने संबोधन में छात्रों को भविष्य में खेल की ऊँचाइयों तक पहुँचने के लिए परिश्रम और अनुशासन को अनिवार्य बताया। उन्होंने बॉक्सिंग खेल में स्पोर्ट्स कॉलेज के छात्र मा० मनीष कोरंगा को राष्ट्रीय चैम्पियनशिप (नोएडा, उत्तर प्रदेश) में स्वर्ण पदक जीतने पर सम्मानित भी किया।
इस अवसर पर निदेशक खेल डॉ. आशीष चौहान, प्रभारी अपर निदेशक श्री अजय अग्रवाल, प्रभारी संयुक्त निदेशक श्री शक्ति सिंह, सहायक निदेशक श्री संजीव पौरी, उपप्रधानाचार्य श्रीमती मीना सिंह, खेल प्रभारी श्री प्रदीप कुमार कौशल, समस्त शिक्षक, प्रशिक्षक, कार्यालय स्टाफ एवं छात्र-खिलाड़ी उपस्थित रहे।

