देहरादून ।नवरात्रि पर्व के दौरान कुट्टू के आटे का सेवन करने से करीब 90 लोग बीमार हो गए, जिनका उपचार कोरोनेशन व दून अस्पताल में चल रहा है। पुलिस जांच में सामने आया कि लक्ष्मी ट्रेडर्स और शिवपाल चौहान द्वारा विकासनगर व पटेलनगर क्षेत्र से कुट्टू का आटा खरीदा गया था, जिसे विभिन्न दुकानों और गोदामों में वितरित किया गया।
इनमें शामिल प्रमुख स्टोर हैं:
- अग्रवाल ट्रेड स्टोर, दीपनगर
- लक्ष्मी स्टोर, बंजारावाला
- संजय स्टोर, करनपुर
- शर्मा स्टोर, रायपुर
- केदारपुरम MDDA कॉलोनी, अग्रवाल ट्रेडर्स
- कोहली ट्रेडर्स, दर्शनी गेट
पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित दुकानों व गोदामों से कुट्टू के आटे को जब्त कर लिया है और आगे की जांच जारी है।
देहरादून पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी ने विकासनगर, पटेलनगर, कोतवाली क्षेत्र के गोदामों या दुकानों से कुट्टू का आटा खरीदा है, तो कृपया उसका सेवन न करें। केवल प्रमाणित आटे का ही उपयोग करें।

