देहरादून में हत्याकांड के दो शूटर मुठभेड़ में गिरफ्तार, फायरिंग में पैर में लगी गोली

Spread the love

देहरादून में हाल ही में तिब्बती मार्केट के सामने हुए हत्याकांड के बाद मुख्यमंत्री के सख्त निर्देशों पर पुलिस ने व्यापक कार्रवाई तेज कर दी। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में शहर से देहात तक लगातार नाकेबंदी और सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में तड़के सुबह पुलिस को बड़ी सफलता मिली और अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चेकिंग के दौरान दो बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।

रायपुर थाना क्षेत्र के लाडपुर जंगल में नाकेबंदी के दौरान एक बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी और उसे मौके से गिरफ्तार कर उपचार हेतु तत्काल कोरोनेशन चिकित्सालय भेजा गया।

वहीं लालतप्पर पुलिस चौकी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान स्कूटी सवार एक अन्य बदमाश पुलिस के रोकने पर नहीं रुका और वापस मुड़कर एक खंडर फैक्ट्री में घुस गया, जहां उसने पुलिस पार्टी पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में उसे भी मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया। इस मुठभेड़ में बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी।

घटना की सूचना तत्काल उच्च अधिकारियों को दी गई, जिसके बाद वरिष्ठ अधिकारी मौके के लिए रवाना हुए। एसएसपी देहरादून स्वयं कोरोनेशन चिकित्सालय पहुंचे और अधिकारियों से पूरी घटना की जानकारी ली। दोनों बदमाशों का उपचार चिकित्सालय में कराया जा रहा है।

पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से दो देशी तमंचे और एक स्कूटी बरामद की है। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने तिब्बती मार्केट के सामने हुए हत्याकांड को अंजाम देने की बात कबूल की है। मामले में लगातार पूछताछ जारी है और अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

Next Post

औली में 13 से 16 फरवरी तक राष्ट्रीय स्कीइंग चैंपियनशिप 2026, सीएम करेंगे उद्घाटन

Spread the love देहरादून। विंटर गेम एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड द्वारा 13 से 16 फरवरी 2026 तक औली में “नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप 2026” का आयोजन किया जाएगा। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अल्पाइन स्की, स्नोबोर्ड और स्की माउंटेनियरिंग की स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी। यह आयोजन जीएमवीएन द्वारा आयोजित “विंटर कार्निवल” के साथ […]