लायंस क्लब देहरादून पेटल्स के तीज समारोह में सीमा, अंजु और सुषमा बनी तीज क्वीन
देहरादून।लायंस क्लब देहरादून पेटल्स द्वारा तीज समारोह का आयोजन शहर के सिटी स्टार होटल में किया गया । क्लब की अध्यक्ष निशा शर्मा ने बताया कि इस वर्ष की तीज प्रतियोगता को तीन वर्गों में विभक्त किया गया है जिसके अंतर्गत पचास वर्ष से कम आयु वर्ग, पचास से अधिक व गेस्ट कैटेगरी में कुल तीन चरणों जिसमें प्रतिभागी का परिचय, रैंप वॉक व तीसरा प्रश्न राउंड से उनकी प्रतिभा को परखा गया। तीज प्रतियोगिता में बीस प्रतिभागियों ने विभिन्न श्रेणियों में भाग लिया।
क्लब की सचिव सोनिया श्रीनिवास ने गीत संगीत प्रतियोगिता संचालित की।कार्यक्रम का संचालन क्लब की कोषाध्यक्ष अनिता गुप्ता ने किया।
तीज प्रतियोगिता में पचास वर्ष से कम उम्र की प्रतियोगिता में सीमा को तीज क्वीन के खिताब से नवाजा गया, दूसरा स्थान मीनाक्षी तथा तीसरा स्थान पर सारिका व नंदिता को संयुक्त रूप से मिला।
पचास वर्ष से अधिक आयु वर्ग में अंजू तीज क्वीन बनी, दूसरे स्थान पर अंजली व पुष्पा तथा तीसरे स्थान पर शारदा और रेखा संयुक्त रूप से रही।गेस्ट कैटेगरी में सुषमा तीज क्वीन बनी वहीं लवली पुरोहित को दूसरा स्थान मिला तथा तीसरे स्थान पर पूनम पुरोहित व अन्नू नेगी संयुक्त रूप से रही।
निर्णायक नीतू श्रीवास्तव व संगीत बाधवा रही। क्लब की अध्यक्ष निशा शर्मा ने बताया कि हर वर्ष तीज का
कार्यक्रम धूमधाम से मनाया जाता है इसमें गीत और रंगारंग कार्यक्रम भी आयोजित किये जाते हैं जिससे महिलाओं को अपने व्यक्तिव के अनुरूप प्रदर्शन करने का अवसर मिलता है।
कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियो को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया।

