रजिस्ट्रार आफिस के अभिलेखों से छेड़छाड़ प्रकरण में गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार
देहरादून।कोतवाली नगर/एसओजी टीम ने रजिस्ट्रार आफिस के अभिलेखों से छेडछाड कर धोखाधडी से करोंडो रू0 की जमीनों की खरीद फरोख्त करने वाले गिरोह के दो अन्य सदस्यों को किया गिरफ्तार।
दिनांक 15.07.2023 को वादी श्री संदीप श्रीवास्तव सहायक महानिरीक्षक निबंधन देहरादून व श्रीमान जिलाधिकारी महोदय द्वारा गठित समिति की जांच रिपोर्ट बाबत अज्ञात अभियुक्तगणों की मिलीभगत से धोखाधड़ी की नियत से आपराधिक षडयन्त्र रचकर उप निबंधक कार्यालय प्रथम द्वितीय जनपद देहरादून में भिन्न-भिन्न भूमि विक्रय विलेख से सम्बन्धित धारित जिल्दों के क्रमश: (विलेख सं0 2719/2720 वर्ष 1972, विलेख सं0: 3193, विलेख सं0 3192, विलेख सं0 545 वर्ष 1969 विलेख सं010802/10803) के साथ छेड़छाड़ कर अभिलेखो की कूटरचना करना के सम्बन्ध में दी गयी तहरीर के आधार पर कोतवाली नगर देहरादून पर मु0अ0स0 281/2023 धारा 420/120बी/467/468/47 भादवि बनाम अज्ञात अभियुक्तगण पंजीकृत किया गया। गठित एसआईटी टीम द्वारा अब तक इस रजिस्ट्री फर्जीवाड़े में कुल 08 अभियुक्तों की गिरफ्तार किया गया है तथा अन्य प्रकाश में आये अभियुक्तों के विरूद्ध साक्ष्य संकलन एवं बराबर दबिशें दी जा रही है।
विवरण गिरफ्तार अभियुक्तगण:-
- अभि0 रोहताश सिंह पुत्र स्व0 महेन्द्र सिंह निवासी 126 गुरूरोड गांधी ग्राम पटेल नगर देहरादून उम्र 42 वर्ष।
- अभि0 विकास पाण्डे पुत्र इन्द्रेश पाण्डे नि0 दुर्गाइन्कलेव बंजारावाला थाना पटेलनगर देहरादून उम्र 40 वर्ष)
पुलिस टीम:-
01- श्री राकेश कुमार गुसांई (प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर)
02- श्री प्रदीप सिंह रावत (व0उ0नि0 कोतवाली नगर)
03- श्री नवीन चन्द्र जुराल (उ0नि0 कोतवाली नगर)
04- श्री मनमोहन सिंह नेगी उ0नि0 पुलिस कार्यालय
05- कानि0 लोकेन्द्र उनियाल कोतवाली नगर
एसओजी टीम:
01- श्री नन्द किशोर भट्ट (प्रभारी एस0ओ0जी0)
02- उ0नि0 हर्ष अरोडा एस0ओ0जी0
03- हे०कानि0 किरन कुमार एस0ओ0जी0, कानि0 आशीष शर्मा, कानि0 ललित कुमार, कानि0 पंकज कुमार,कानि0 अमित कुमार, कानि0 देवेन्द्र कुमार, कानि0 विपिन

