दून विश्वविद्यालय का चतुर्थ दीक्षांत समारोह 6 नवम्बर को होगा आयोजित ,34 मेधावी छात्र- छात्राओं को स्वर्ण पदक किये जायेंगे प्रदान

दून विश्वविद्यालय का चतुर्थ दीक्षांत समारोह 6 नवम्बर को होगा आयोजित ,34 मेधावी छात्र- छात्राओं को स्वर्ण पदक किये जायेंगे प्रदान
Spread the love

देहरादून।दून विश्वविद्यालय का चतुर्थ दीक्षांत समारोह, सोमवार, 6 नवम्बर 2023 को मुख्य अतिथि कुलाधिपति एंव राज्यपाल ले. जे.(सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान इसरो के पूर्व अध्यक्ष श्री के. सिवन दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगे। इस दौरान 34 मेधावी छात्र- छात्राओं को स्वर्ण पदक प्रदान किये जाऐंगे।

विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित दीक्षांत समारोह के अतिविशिष्ट अतिथि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी एवं विशिष्ट अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत रहेंगे। विश्वविद्यालय के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल द्वारा वर्ष 2022 में उत्तीर्ण 423 स्नातक, 302 परास्नातक तथा 17 पीएचडी के दीक्षार्थियों को उपाधि प्रदान की जाऐगी। साथ ही स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले मेधावियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किये जाऐंगे। दीक्षांत समारोह में अकादमिक शोभायात्रा की अगुवाई कुलसचिव डा. मंगल सिंह मंद्रवाल करेंगे।

दीक्षांत समारोह के मौके पर इस बार विश्वविद्यालय के भूतपूर्व छात्र राहुल कोठियाल को पत्रकारिता, राहुल त्यागी को लोक प्रशासन, दयाकृष्ण पुरोहित को भौतिक विज्ञान तथा दिव्यांशा राणा को कंटेंट अनालिसिस के क्षेत्र में “डिश्टिंगि्वश्ड एलुमनाई ऑफ द युनिवर्सिटी” के तौर पर सम्मानित किया जाएगा।।

देवभूमि खबर

Related articles