HTML tutorial
HTML tutorial

दून पुलिस ने रिलायंस शोरूम डकैती प्रकरण में घटना के मास्टरमाइंड को किया गिरफ्तार

दून पुलिस ने रिलायंस शोरूम डकैती प्रकरण में घटना के मास्टरमाइंड को किया गिरफ्तार
Spread the love

देहरादून। दून पुलिस ने रिलायंस शोरूम डकैती घटना के मास्टरमाइंड मुख्य अभियुक्त शशांक को कल देर रात्रि पटना बिहार से गिरफ्तार किया।अभियुक्त द्वारा जेल से ही साजिश रची थी रिलायंस ज्वैलरी शोरूम में डकैती की घटना की साजिश।अभियुक्त पटना बेऊर जेल से संचालित डकैती गिरोह का है सरगना।दून पुलिस ने अभियुक्त को पटना न्यायालय में पेश किया।03 दिवस ट्रांजिट रिमांड पर देहरादून लाया जा रहा है।

दिनांक: 09-11-23 को रिलायंस ज्वैलरी शोरूम में हुई डकैती प्रकरण में दून पुलिस द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए डकैती घटना के मास्टरमाइंड शशांक को कल दिनांक 6/1/24 की देर रात्रि पटना बेऊर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त द्वारा बेऊर जेल से ही पूरी डकैती की घटना की साजिश रची गई थी तथा घटना में शामिल अभियुक्तो को घटना से पूर्व वाहन, अस्लहे तथा अन्य सामान उपलब्ध करवाये गए थे।

अभियुक्त को ट्रांजिट रिमांड हेतु पटना न्यायालय में दून पुलिस द्वारा पेश किया गया,माननीय न्यायालय द्वारा अभियुक्त का 03 दिवस ट्रांजिट रिमांड स्वीकार किया गया,अभियुक्त को लाया जा रहा है देहरादून।

नाम पता अभियुक्त
शशांक सिंह उर्फ सोनू राजपूत पुत्र धनंजय कुमार निवासी ग्राम सोनापुर थाना सिमरी बख्तियारपुर जिला सहरसा बिहार उम्र 25 वर्ष

पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:

1-प्रिंस कुमार पुत्र शिवनाथ सिंह निवासी: ग्रा0 पानापुर दिलावर पुर थाना बिदुपुर वैशाली बिहार।
2-अखिलेश कुमार उर्फ अभिषेक उर्फ गांधी पुत्र स्व वैदनाथ सिंह नि- ग्राम बसंतपुर पोस्ट मथुरापुर, जिला थाना बाजपटही, जिला सीतामढी, बिहार, उम्र -21 वर्षr
3-विक्रम कुमार कुशवाहा पुत्र राम प्रवेश सिंह निवासी: ग्राम पानापुर दिलावरपुर थाना बिदुपुर, वैशाली बिहार, उम्र 34 वर्ष
4- कुन्दन कुमार पुत्र कामेश्वर प्रसाद निवासी – विसम्भरापुर पोस्ट – मधुबनी, थाना साहेबगज, जिला मुज्जफरपुर, बिहार, उम- 27 वर्ष
5- मोहम्मद आदिल खान पुत्र स्व0 मतलूब असगर निo – मौहल्ला मिल्लट नगर स्टार computer Intitute के सामने फुलवारी शरीफ थाना फुलवारी शरीफ, पटना, बिहार उम्र -29 वर्ष
6- आशीष कुमार पुत्र सुनील सिंह निo बल्थी नरसिंह, थाना साहेबगंज, जिला मुजफ्फरपुर, बिहार, उम्र 23 वर्ष
7-अकबर पुत्र जाहिद निवासी फैयाज नगर थाना सैद नागली, जिला अमरोहा, उत्तर प्रदेश, उम्र 25 वर्ष
8- अमृत कुमार पुत्र सुरेश सिंह निवासी इनायतपुर परबोधि थाना सराय वैशाली बिहार
09- चंदन कुमार उर्फ सुजीत पुत्र राम प्रसाद पासवान निवासी ग्राम मिर्जापुर, थाना अहियापुर, जिला मुजफ्फरपुर बिहार, उम्र 19 वर्ष
10: विशाल कुमार पुत्र शिवनाथ सिंह निवासी पानापुर दिलावरपुर थाना विदुपुर वैशाली

देवभूमि खबर

Related articles