Spread the love

देहरादून।उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष संगठन एवं प्रशासन मथुरादत्त जोशी एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के सोशल मीडिया सलाहकार अमरजीत सिंह ने आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव प्रशासन गुरदीप सिंह सप्पल से उनके देहरादून प्रवास के दौरान मुलाकात कर प्रदेश की संगठनात्मक गतिविधियों तथा पार्टी संगठन की मजबूती के लिए किये जा रहे कार्यों पर चर्चा करते हुए उन्हें प्रदेश की राजनैतिक स्थिति से अवगत कराया।
उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष संगठन एवं प्रशासन मथुरादत्त जोशी ने बताया कि अखिल भारतीय कंाग्रेस कमेटी के महासचिव प्रशासन गुरदीप सिंह सप्पल के देहरादून प्रवास के दौरान दोनों नेताओं ने उनसे मुलाकात कर उत्तराखण्ड प्रदेश में संगठन की गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की। कंाग्रेस नेताओं ने श्री सप्पल को प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष श्री करन माहरा के नेतृत्व में राज्यभर में प्रमुख मुद्दों पर किये जा रहे आन्दोलन एवं संगठन की गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा करते हुए उन्हें अवगत कराया।

देवभूमि खबर

Related articles