रुद्रपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल, 13 उपनिरीक्षकों के तबादले

रुद्रपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल, 13 उपनिरीक्षकों के तबादले
Spread the love

रुद्रपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर जनपद ऊधमसिंह नगर में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। तत्काल प्रभाव से 13 उपनिरीक्षकों (एसआई) का स्थानांतरण कर नई तैनाती दी गई है।

जारी आदेश के अनुसार उपनिरीक्षक अनुराग सिंह को कोतवाली खटीमा से कोतवाली किच्छा का वरिष्ठ उपनिरीक्षक बनाया गया है। उपनिरीक्षक सुरेन्द्र प्रताप बिष्ट को पुलिस लाइन रुद्रपुर से एएनटीएफ रुद्रपुर तथा विजय सिंह को शिकायत प्रकोष्ठ से प्रभारी चौकी कलकत्ता फार्म नियुक्त किया गया है।

उपनिरीक्षक मोहन चन्द्र जोशी को चौकी बगवाड़ा से कोतवाली रुद्रपुर, प्रदीप शर्मा को पुलिस लाइन से कोतवाली गदरपुर तथा नरेश पंत को पुलिस लाइन से चौकी रम्पुरा भेजा गया है। वहीं दीपक कौशिक को डीसीआरबी से एसओजी रुद्रपुर में तैनाती दी गई है।

इसके अलावा प्रदीप पंत को थाना पुलभट्टा से प्रभारी चौकी आदर्श कॉलोनी, ओम प्रकाश को प्रभारी चौकी कलकत्ता फार्म से थाना पुलभट्टा, सौरभ भारती को कोतवाली ट्रांजिट कैंप से प्रभारी चौकी शिवराजपुर पट्टी तथा जितेन्द्र सिंह खत्री को प्रभारी चौकी बाज़ार से कोतवाली ट्रांजिट कैंप भेजा गया है।

महिला उपनिरीक्षक नीलम मेहरा को कोतवाली किच्छा से कोतवाली रुद्रपुर तथा प्रदीप कोहली को प्रभारी चौकी शिवराजपुर पट्टी से प्रभारी चौकी बाज़ार की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

देवभूमि खबर

Related articles